फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Accident in Ambala empty diesel tanker explodes killing young man

अंबाला में हादसा: डीजल के एक खाली टैंकर में हुआ धमाका, युवक की मौत; 3 माह पहले भी इसी जगह हुआ था धमाका

Tue, 17 Feb 2026 02:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 17 Feb 2026 02:38 PM IST
सार

मृतक के चाचा गुरचरण के साथ वेल्डिंग का काम करता था। हादसे के समय लखविंदर टैंकर पर चढ़कर काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने को धमाके के बाद लखविंदर ऊपर से नीचे गिरा था। दमकल विभाग की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर टेंकर पर पानी की बौछर की।

विज्ञापन
Accident in Ambala empty diesel tanker explodes killing young man
घटनास्थल - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला- चंडीगढ़ हाईवे स्थित बलदेव नगर के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे एक बार फिर हाईवे किनारे खड़े डीजल के एक खाली टैंकर में धमाका हो गया। हादसे में मैकेनिक व वेल्डर पंजाब के हंडेसरा के रानी माजरा निवासी लखविंदर उर्फ लक्की 30 की मौत हो गई। तीन माह पहले भी इसी जगह पर टैंकर में ब्लास्ट हुआ था।

विज्ञापन


मृतक के चाचा गुरचरण के साथ वेल्डिंग का काम करता था। हादसे के समय लखविंदर टैंकर पर चढ़कर काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने को धमाके के बाद लखविंदर ऊपर से नीचे गिरा था। दमकल विभाग की गाड़ी ने भी मौके पर पहुंचकर टेंकर पर पानी की बौछर की। सिटी की नागरिक अस्पताल लाने पर लखविंदर को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


तीन माह पहले भी हुआ था धमाका, 2 हुए थे घायल
इसी हादसे वाली जगह पर तीन माह पहले यानी नवम्बर माह में भी इसी तरह का हादसा हुआ था। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक स्कूटी सवार राहगीर और दूसरा स्वयं टैंकर का ड्राइवर शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed