फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Abmala: Man murdered by attacking with sharp weapons

Murder In Abmala: तेजधार हथियारों से हमला कर व्यक्ति की हत्या, शरीर पर आधा दर्जन निशान

Mon, 01 Jan 2024 11:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 11:12 PM IST
सार

दोनों हाथों पर तेजधार हथियार के निशान हैं। मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार तीन बदमाश बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Abmala: Man murdered by attacking with sharp weapons
demo pic

विस्तार

हरियाणा के अंबाला के बोह गांव में बदमाशों ने 40 वर्षीय संजय पर तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शातिर बदमाश पहले से ही रैकी कर रहे थे और जैसे ही व्यक्ति अपने घर से निकलकर कुछ दूरी पर पहुंचा तो हमला कर दिया। एक के बाद एक कई वार कर हमलावर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार तीन बदमाश बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी जांच रही है और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शोर मचते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में घायल को छावनी नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक के माथे, मुंह व जांघ के अलावा दोनों हाथों पर तेजधार हथियार के निशान थे। यहां तक कि एक हाथ की दो अंगुलियां भी कटी हुई थी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट पोस्टमार्टम करेंगे। उधर, महेश नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के भाई नवीन ने बताया कि संजय खेतीबाड़ी करता था और उसके दो बच्चे हैं। वह तीन भाई हैं और संयुक्त परिवार में रहते हैं। संजय देर शाम को घर से निकला ही था कि कुछ ही दूरी पर उनके बाड़े के पास बदमाशों ने हमला कर दिया। भाई नवीन ने बताया कि स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक पर तीन युवक आए थे। वह शोर सुनने के बाद घर से बाहर निकले थे। नवीन ने बताया कि उनकी एक साल से इलाके में रंजिश चल रही थी। फिलहाल मामला उससे जोड़कर देखा जा रहा है।

हत्या का मामला संज्ञान में आया है और मामले की जांच की जा रही है। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। -जगदीश, इंस्पेक्टर महेश नगर थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed