फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शराब के ठेके से कैश लेकर लौट रहे सेल्समैन से लूट

शराब के ठेके से कैश लेकर लौट रहे सेल्समैन से लूट

Sun, 02 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
शराब के ठेके से कैश लेकर लौट रहे सेल्समैन से लूट
शराब ठेके से कैश लेकर लौट रहे मैनेजर से 40 हजार की लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शराब ठेके से कैश लेकर लौट से मैनेजर से 40 हजार रुपये की लूट हो गई। शहर में पुरानी अनाज मंडी में रहने वाले प्रदीप मित्तल ने पुलिस को बताया कि वह शराब का ठेकेदार है। शुक्ल कुंड रोड पर रहने वाला विपिन चावला उसके पास 5-6 साल से मैनेजर है और वह उसके डंगडैरी, लोहगढ़, डडियाना के ठेकों की देखभाल करता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने 9 बजे उसने जब विपिन चावला के मोबाइल पर संपर्क किया तो विपिन ने फोन नहीं उठाया। प्रदीप मित्तल ने बताया कि विपिन रोजाना साढ़े 8 बजे तक उसके सभी ठेकों से कैश लेकर आ जाता है। लोहगढ़ स्थित ठेके पर संपर्क किया तो वहां से उसे जवाब मिला कि विपिन रात करीब 8 बजे कैश लेकर निकल चुका है। प्रदीप ने बताया कि उसे इस बात पर किसी हादसे का अंदेशा हुआ और वह अपनी गाड़ी में लोहगढ़ की ओर चल दिया। उसने बताया कि जैसे ही वह लोहगढ़ मोड़ पर पहुंचा तो वहां कुछ लोग इकट्ठे हुए पड़े थे और वहां दो बाइक गिरी हुई थीं, जिनमें से एक बाइक उसके मैनेजर विपिन की थी। उसने आरोप लगाया कि इसी जगह लुटेरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके मैनेजर विपिन से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। प्रदीप ने बताया कि किसी राहगीर ने विपिन को एंबुलेंस में शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उसके बाद सूचना पुलिस को दी। उसने बताया कि लूटे गए बैग में 40 हजार रुपये थे। उसने बताया कि लुटेरों की बाइक पर गोरक्षा दल लिखा हुआ है। बलदेव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------
वर्जन
गोरक्षा दल में कार्य करने वाले किसी भी सदस्य की बाइक पर गोरक्षा दल नहीं लिखा होता। उक्त मामले में बाइक पर गोरक्षा दल लिखा होने पर पुलिस से संपर्क कर इस बाइक को देखने के बाद सभी सदस्यों की मीटिंग शनिवार को बुलाई गई, जिसमें यह साफ हो गया है कि यह बाइक गोरक्षा दल के किसी भी सदस्य की नहीं है। इस बाइक पर गोरक्षा दल लिख कर लूट करने वाले गोरक्षा दल को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। हम पुलिस व प्रशासन का मामले में पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं। पुलिस मामले में सख्त कार्रवाई कर आरोपियों को कड़ी सजा दे।
विज्ञापन

- जगदेव संधू, जिला प्रधान, गोरक्षा दल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed