फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती

Mon, 29 Apr 2019 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती
नारायणगढ़(अंबाला)। क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में महिला थाना नारायणगढ़ पुलिस ने गांव संगरानी के एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 20 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना में दी शिकायत में कहा कि गांव संगरानी का एक युवक उसे बहला-फुसला कर 27 अगस्त 2018 को नारायणगढ़ के ही एक निजी होटल में ले गया था। यहां उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार अब वह आठ माह से गर्भवती है। उक्त युवक ने उसके साथ अब शादी करने से इंकार कर दिया है। महिला थाना प्रभारी लीलावती के अनुसार युवती की शिकायत पर पुलिस ने संगरानी के युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता आठ माह की गर्भवती है और उसकी डिलीवरी होने के उपरांत उसका, उसके बच्चे का और उक्त आरोपी युवक का ब्लड टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed