{"_id":"5866aa554f1c1b047feeb850","slug":"8-52-lakh-and-caught-up-with-the-new-currency","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.52 लाख की नई करेंसी के साथ कारोबारी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
8.52 लाख की नई करेंसी के साथ कारोबारी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला कैंट
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जानकारी देती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के रहने वाले एक कारोबारी को जीआरपी अंबाला ने चेकिंग के दौरान हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस से लाखों रुपये की नई करेंसी के साथ काबू किया है। इस कारोबारी से 8.52 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई है। इसमें दो हजार और पांच सौ के नए नोट शामिल हैं। जीआरपी ने इस मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जीआरपी अमन कुमार ने बताया कि जीआरपी की स्पेशल टीम नोटबंदी के चलते ट्रेनों में रूटीन चेकिंग कर रही थी। टीम को देखकर एक व्यक्ति अशोक असहज महसूस करने लगा। टीम के सदस्यों को संबंधित व्यक्ति पर शक होने लगा। इस पर टीम ने जब उसे खड़ा करके उसकी चेकिंग शुरू की तो उसने पुलिस करने की कोशिश की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार लेकिन जब संबंधित व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसकी कमर व जुराबों में से 8.52 लाख रुपये की नई करेंसी बरामद हुई। इसमें 425 नोट दो हजार के और चार नोट पांच सौ रुपये के बरामद हुए। जीआरपी एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने काफी नोट तो अपनी कमर से एक कपड़े की पेटी बनाकर उसके साथ बांध रखे थे, तो कुछ नोट अपनी जुराबेें ठूंस रखे थे। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह एक हौजरी कारोबारी है और वे ऊन की पेमेंट करने बनारस से लुधियाना जा रहा है। पुलिस ने तुरंत नोट व आरोपी को कब्जे में लिया और इसकी सूचना आयकर विभाग की टीम को दे दी। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नोट कब्जे में लिए और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन