फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   झगड़े के मामले में दो हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

झगड़े के मामले में दो हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

Thu, 18 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के मामले में दो हजार रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार
झगड़े के मामले में दो हजार रुपये रिश्वत लेता हैड कांस्टेबल गिरफ्तार
विज्ञापन

विजीलेंस टीम ने पुलिस चौकी नंबर दो में दिया कार्रवाई को अंजाम
आरोपी को आज अदालत किया जाएगा पेश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विजीलेंस ने शहर में पुलिस चौकी नंबर दो में तैनात हैड कांस्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे वीरवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शहर रविदास बस्ती निवासी राहुल के किसी झगड़े के मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही थी, जिसको लेकर राहुल उक्त हैड कांस्टेबल से मिला तो उसने तीन हजार रुपये की मांग की जो उसने पूरी कर दी, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वह दोबारा कांस्टेबल से मिला तो उसने दो हजार रुपये और मांग लिए। इसकी सूचना राहुल ने विजीलेंस को दी। बुधवार को विजीलेंस ने ट्रैप बिछाया और राहुल को दो हजार रुपये देकर आरोपी के पास भेजा। हैड कांस्टेबल ने जैसे ही दो हजार रुपये लिए विजीलेंस ने उसे पकड़ लिया। हाथ धुलवाते ही हैड कांस्टेबल के हाथ लाल हो गए। विजीलेंस की इस कार्रवाई से चौकी में हड़कंप मच गया। टीम आरोपी हेड कांस्टेबल को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed