फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   थाने से 50 मीटर दूर अवैध खनन कर ले जा रहे वाहन चालकों का पुलिस पर हमला, जवान की वर्दी फाड़ी

थाने से 50 मीटर दूर अवैध खनन कर ले जा रहे वाहन चालकों का पुलिस पर हमला, जवान की वर्दी फाड़ी

Mon, 16 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
थाने से 50 मीटर दूर अवैध खनन कर ले जा रहे वाहन चालकों का पुलिस पर हमला, जवान की वर्दी फाड़ी
थाने से 50 मीटर दूर अवैध खनन कर ले जा रहे वाहन चालकों का पुलिस पर हमला, जवान की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर ले जा रहे लोगों ने थाने से मात्र 50 मीटर की दूरी पर ही पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुलिस ने जांच के लिए इन ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों को रोका था। इस पर आरोपियोें ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पीटने के साथ ही आरोपियों ने एक जवान की वर्दी तक फाड़ दी। बाद में मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया। खनन माफिया के पुलिसकर्मियों पर हमले की यह दूसरी वारदात है। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से खनन करने वालों को पुलिस के नाकों तक डर नहीं है। यदि कोई पुलिसकर्मी रोकने की हिम्मत जुटाता है तो माफिया के आदमी उस पर हमला कर देते हैं।
नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात थाने से महज पचास मीटर की दूरी पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली में कुछ लोग रेत भरकर ले जा रहे थे। उन पर पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो उन्होंने ट्रैक्टर लेकर जा रहे लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, इस बात पर ट्रैक्टर में सवार आरोपी भड़क गए। इसी दौरान यह लोग डीएसपी आवास के सामन से ट्रैक्टर में रेत से भरकर निकले। ट्रैक्टर पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे और उसकी गति भी निर्धारित सीमा से अधिक थी। पुलिस को जब इस बारे में सूचना मिली तो पुलिस की एक पार्टी ने इस ट्रैक्टर चालक और उसके साथी को रोक लिया। आरोप है कि ये दोनों लोग पुलिस पार्टी के साथ उलझ गए और उन्होंने टीम का हिस्सा रहे होमगार्ड जवान जसबीर सिंह पर हमला कर उसे पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इन हमलावरों ने जवान की वर्दी तक फाड़ दी। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर उज्जल माजरी की नदी से अवैध रूप से रेत भरकर शहर में बेचने आए थे।
विज्ञापन

पुलिस पार्टी पर हमले की दूसरी वारदात
बीते कुछ दिनों में खनन माफिया के पुलिस पर हमले की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी एक खनन माफिया से रेत की भरी ट्रॉली बरामद कर पुलिस उसे लेकर थाने आ रही थी। रास्ते में खनन माफिया के आदमी ने पुलिसकर्मियों को रास्ते में रोककर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद जबरन ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए थे। बाद में पुलिस ने इन सभी को काबू कर लिया था। अब शनिवार देर रात को फिर से खनन माफिया ने इसी तरह से पुलिस टीम पर हमला कर होमगार्ड जवान की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हमलावर काबू, जेल भेजे
थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि दो आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर होमगार्ड के जवान की वर्दी फाड़ दी है। पुलिस ने दोनों हमलावरों को मौके से ही दबोच लिया है। इनकी पहचान हुसैनी गांव वासी बजिंद्र सिंह और रवि कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed