{"_id":"5a721fef4f1c1b4d588b5f3f","slug":"71517428719-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीती रात सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व अन्य आरोपों के तहत हुआ था मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीती रात सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने व अन्य आरोपों के तहत हुआ था मामला दर्ज
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर से धक्का मुक्की करने वाले होटल मालिक हुए अंडर ग्राउंड
अंबाला कैंट। लालकुर्ती में होटल संचालकों द्वारा तंबाकू कंट्रोलर व नोडल ऑफिसर डॉक्टर अरविंदर जीत सिंह से अभद्र व्यवहार करने व ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में आरोपी होटल संचालक अब अंडरग्राउंड हो गए हैं। पड़ाव पुलिस को मंगलवार को दी शिकायत में डॉक्टर अरविंदर ने अपने साथ होटल संचालकों पर उनसे ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने, गाली ग्लोच व हाथापाई आदि के आरोप लगाए थे। डॉ. अरविंदर की शिकायत पर लालकुर्ती के होटल कारोबारी होटल संचालक संजीव गुप्ता व रोशन गुप्ता, अशोक कुमार, विनय कुमार व राजेश गर्ग के खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर अरविंदर जीत सिंह ने कहा कि वह पिछले दिनों अपने स्टाफ के साथ लालकुर्ती इलाके में स्थित होटलों में धूम्रपान से जुड़ी दी गई हिदायतों का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान उपरोक्त लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। डॉक्टर अरविंदर का आरोप है कि उन्हें बंधक बनाने के मकसद से इन लोगों ने उन्हें अपने परिसर के अंदर घसीटने का प्रयास तक किया। डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पड़ाव पुलिस ने होटल ग्रीन के संजीव गुप्ता व रोशन गुप्ता, होटल सनी के अशोक कुमार, होटल मून लाइट के विनय कुमार व होटल गर्ग के राजेश गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की, मगर सभी अब अंडरग्राउंड हो गए हैं।
कोट्स
सिविल सर्जन की ओर से एसपी को पत्र लिखा गया था जिसके आधार पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने हाथापाई करने जान से मारने की धमकी देने व अन्य शिकायतों के आधार पर होटल ग्रीन के संचालक संजीव गुप्ता व रोशन गुप्ता, होटल सन्नी के अशोक कुमार, होटल मूनलाइट के विनय कुमार, व होटल गर्ग के राजेश गर्ग के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल ये लोग अंडरग्राउंड हैं जिन्हें जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
- भूषण दास, सब इंस्पेक्टर, थाना पड़ाव।
------------------------