फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   एसपी अंबाला व सरपंच यूनियन के बीच मैराथन बैठक, मृतक के भाई ने आश्वासन के बाद तोड़ा अनशन

एसपी अंबाला व सरपंच यूनियन के बीच मैराथन बैठक, मृतक के भाई ने आश्वासन के बाद तोड़ा अनशन

Tue, 14 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एसपी अंबाला व सरपंच यूनियन के बीच मैराथन बैठक, मृतक के भाई ने आश्वासन के बाद तोड़ा अनशन
नारायणगढ़। बड़ागांव की सरपंच रेा रानी के पति सैशन जज हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय लघु सचिवालय के समक्ष पिछले सात दिन से चल रहे धरने व पांच दिन से चल रहा मृतक के फौजी भाई का अनशन सोमवार को एसपी अबाला व सरपंच यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी के बीच चली मैराथन बैठक में बनी सहमति के बाद समाप्त हो गया। अनशन समाप्त होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, पुलिस ने इस मामले में नामजद एक अन्य अहम आरोपी साहिल राणा को गिरफतार कर लिया है। इसी मामले के एक अन्य आरोपी कुलदीप राणा को सीआईए टू अंबाला अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। इस हत्याकांड में जहां चार आरोपी जेल में हैं, वहीं दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी साहिल राणा को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

सरपंच यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी ने सोमवार को धरना स्थल पर पहुंच कर अहम बैठक की, जिसमें एक कमेेटी गठित कर उसे पुलिस कप्तान से बातचीत करने के लिए अधिकृत किया गया। बाद दोपहर एसपी अंबाला स्थानीय रेस्ट हाउस पहुंचे जहां सरपंच यूनियन के प्रतिनिधियों प्रदेश प्रवक्ता नरवीर नेहरा, जिला सोनीपत प्रधान सरपंच मनजीत सिंह, हिसार जिला प्रधान अशोक मलिक, कुरूक्षेत्र जिला प्रधान दिलबाग गुराया, भिवानी जिला प्रधान रणबीर सिंह, नारायणगढ़ खण्ड सरपंच यूनियन सचिव सुखदेव सैनी, सरपंच महिंद्र सिंह सैनी आदि व मृतक के भाई विजय कुमार के साथ उनकी लंबी बातचीत चली। कमेटी ने पुलिस अधीक्षक को लिखित में इस केस की सीबीआई जांच करवाने, शेष नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने, परिवार व ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने जैसी मांगे रखीं। इस पर लंबे विचार-विमर्श के बाद एसपी अंबाला व बैठक में मौजूद एसडीएम नारायणगढ़ तथा सरपंच यूनियन कमेटी के बीच सहमति बनी। इसके बाद एसपी अंबाला अशोक कुमार, एसडीएम नारायणगढ़ विरेंद्र सांगवान तथा सरपंच यूनियन के प्रतिनिधियों ने अनशनकारी फौजी भारत भूषण को जूस पिला उसका अनशन समाप्त करवाया व धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। सोमवार को धरने पर इस्माईलाबाद ब्लॉक प्रधान हरमनप्रीत सिंह, शाहबाद ब्लॉक प्रधान मलकीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत तंवर, धर्मेन्द्र खरखोदा, राजेश जुलाना, धर्मवीर शेरगढ़ कुरूक्षेत्र, धर्मवीर सरपंच खण्ड हांसी, राजेश कुमार हांसी, दरबारा सिंह ठसका मीरा, साहिल खरब, भाजपा नेत्री स्वर्णजीत कौर सरपंच नारायणपुर पंचकूला, महिन्द्र सैनी सरपंच खानपुर राजपूतान, अशोक कुमार सरपंच काला आब, अशोक सरपंच ज्यौली, सेठपाल डेरा, चरण सिंह कुल्लडपुर, सुखविन्द्र सिंह सरपंच, निर्मल सिंह सरपंच, मंगत राम सरपंच, राम कुमार, विनोद, धर्मपाल हमीदपुर, सुखबीर बल्लोपुर, संजीव पंजलासा आदि सरपंच उपस्थित थे।
विज्ञापन

उधर, एसपी अंबाला अशोक कुमार ने बातचीत करते हुए बताया कि जो लिखित मांगें हमें सौंपी गई थी उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जो भी इस मामले में संलिप्त होगा उसे किसी भी सूरत में बशा नहीं जाएगा व उनकी शीघ्र गिरफतारी होगी। आरोपियों के फरार रहने की सूरत में उन्हें अदालत से भगौड़ा करार दिए जाने की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। सीबीआई जांच के संबंध में एसपी अबाला का कहना था कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता लेकिन वह इस मांग को अपने उच्चाधिकारियों तक पहुंचा देंगे। एसपी ने यह भी बताया कि इस मामले का एक अन्य अहम आरोपी साहिल राणा वासी शहजादपुर को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed