{"_id":"5abd375d4f1c1bd4618b463a","slug":"61522349917-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को भेजी जानी थी शराब की खेप, ट्रेन लेट हुई तो दिन में 13 बैग और एक सूटकेस से मिलीं 275 बोतलें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को भेजी जानी थी शराब की खेप, ट्रेन लेट हुई तो दिन में 13 बैग और एक सूटकेस से मिलीं 275 बोतलें
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात को भेजी जानी थी शराब की खेप, ट्रेन लेट हुई तो दिन में 13 बैग और एक सूटकेस से मिलीं 275 बोतलें
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। वित्त वर्ष के अंत में सस्ती हुई शराब की तस्करी की खेप जीआरपी ने कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़ ली। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सुबह चेकिंग के दौरान जीआरपी को एक-एक करके 13 ऐसे बैग और एक सूटकेस मिला, जिनमें शराब की बोतलें भरी हुई थीं। सभी बैग जीआरपी ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी ने कुल 275 शराब की बोतलें बरामद की हैं।
ट्रेन नंबर 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से रात में चलती है। यह मध्य रात्रि करीब एक बजे कैंट रेलवे स्टेशन पर आती है। वीरवार को यह ट्रेन लेट हो गई और कैंट रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर सुबह सवा ग्यारह बजे पहुंची। स्टेशन पर जीआरपी जवान रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जनरल डिब्बे में चेकिंग की गई। इंजन से तीसरे जनरल डिब्बे में एक बैग जीआरपी को मिला। इसमें शराब की बोतलें मिलीं। जीआरपी ने यात्रियों से पूछा तो किसी ने भी बैग की जिम्मेदारी नहीं ली। इसके बाद अन्य बैगों की तलाशी ली गई तो डिब्बे से कुल 14 नग मिले। इन सभी में चंडीगढ़ मार्का शराब थी। जांच के लिए ट्रेन को करीब दस मिनट तक कैंट स्टेशन पर अतिरिक्त रोका गया। इसके बाद बैग ट्रॉले पर लादकर जीआरपी थाने ले जाए गए। जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़ स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज होगी चेक
इतनी मात्रा में ट्रेन में कौन शराब ले जा रहा था, इसकी जांच के लिए जीआरपी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। जीआरपी को उम्मीद है कि वहां से यह पता चल सकता है कि आखिर कौन यात्री ट्रेन में 14 नग लाया था। स्टेशन पर बिना चेकिंग यह सभी बैग कैसे ट्रेन में लोड हो गए।
विज्ञापन
जांच के दौरान 13 बैग और एक सूटकेस बरामद हुआ है। इनमें से 275 बोतल शराब बरामद हुई है। अनुमान है कि चंडीगढ़ स्टेशन से यह शराब ट्रेन में चढ़ाई गई होगी। वहां की सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जाएंगे।
राम बचन, एसएचओ, जीआरपी थाना, अंबाला कैंट।