फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - पुलिस विशाल की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में जुटी, मोरनी क्षेत्र की लोकेशन मिली

- पुलिस विशाल की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में जुटी, मोरनी क्षेत्र की लोकेशन मिली

Sun, 18 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस विशाल की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में जुटी, मोरनी क्षेत्र की लोकेशन मिली
बदमाशों ने पहले एक फिर पांच करोड़ की मांगी थी फिरौती
विज्ञापन


नारायणगढ़। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे विशाल उर्फ अनीश के अपहरण के बाद बदमाशों ने उसके पिता से एक नहीं बल्कि पांच करोड़ रुपये तक की फिरौती मांगी थी। कुछ-कुछ मिनटों बाद अपहर्ता विशाल के पिता चंदन सिंह को विशाल के मोबाइल से ही फोन लगा रहे थे और इस बीच फिरौती की रकम को बढ़ा रहे थे। पहले एक करोड़ मांगे गए थे मगर बाद में पांच करोड़ तक रकम मांगी गई। मंत्री के भतीजे के अपहरण का मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी कुछ दिनों पहले मुलाना विधायक संतोष सारवान पर हमले का मामला सुलझा नहीं था कि मंत्री व नारायणगढ़ के विधायक के भतीजे के अपहरण ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिले के दो विधायकों से जुड़ी बड़ी घटनाओं को लेकर कई कयास भी लगने शुरू हो गए हैं।

पिता के पास आई थी फिरौती की फोन कॉल्स (फोटो नंबर : 14)
विशाल उर्फ अनीश के पिता चंदन सिंह ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम को गांव मिर्जापुर माजरा से आटा पिसवाने के लिए घर से निकला था। वह मोटरसाइकिल पर गांव रज्जु माजरा के समीप पहुंचा तो वहां रोड किनारे पेशाब करने लगा। चंदन सिंह ने बताया कि तभी झाड़ियों में से आधा दर्जन लोग निकले, जिन्होंने विशाल को पकड़कर बांध दिया। फिर उसे गाड़ी में ले जाया गया। रात्रि दस बजे तक बेटा घर नहीं लौटा तो वह परेशान हुए। मगर इसी बीच सवा दस बजे विशाल के मोबाइल से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने धमकाया कि विशाल उनके कब्जे में है और यदि बेटा चाहिए तो 1 करोड़ रुपये दो घंटे में लाओ। चंदन सिंह ने जवाब दिया कि इतना पैसा उनके पास नहीं है, मगर इसके बाद फोन काट दिया गया। फिर 10:22 मिनट पर दोबारा फोन आया और दो करोड़ की मांग की गई, जब उन्होंने असमर्थता जताई तो बदमाशों ने पांच करोड़ रुपये मांगे और यह कहा कि अभी वह नारायणगढ़ के समीप ही है। चंदन ने बताया कि इसके बाद उन्होंने राज्यमंत्री नायब सिंह, पुलिस व अन्य को सूचना दी। रात करीब सवा ग्यारह बजे उनका बेटा अचेत अवस्था में गांव लाहा के निकट मिला।
विज्ञापन


(फोटो नंबर : 15)
सायरन की आवाज सुन झाड़ियों में फेंका : विशाल
विशाल उर्फ अनीश ने बताया कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे पकड़कर बांध दिया था। फिर गाड़ी में उसे डाला। उसका मोबाइल छीनने के बाद उसे कुछ सुंघाया गया। उसने बताया कि बदमाश किसी अफजल का नाम पुकार रहे थे, तब उसे मामूली होश था। बदमाश उसका नाम पुकार रहे थे। इसके अलावा वह उसे गांव लाहा के निकट पुल समीप ले गए। पुलिस सायरन की आवाज सुनकर वह घबरा गए और कुछ क्षणों बाद उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। विशाल ने बताया उसने रोड पर आकर कई वाहनों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक बाइक सवार हिमांशु नामक युवक आया। इसके बाद उसने परिवार को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरनी क्षेत्र में मिली मोबाइल लोकेशन
बताते हैं कि पुलिस ने विशाल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की है। यह पंचकूला के मोरनी क्षेत्र की है। यह इलाका नारायणगढ़ के पास ही है। उधर, सूत्र बताते हैं कि इस मामले को लेकर पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा भी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि शुक्रवार की रात मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी थी। करीब सवा ग्यारह बजे विशाल मिल गया था। मामले की गंभीरता देखते हुए रात नारायणगढ़ में एडीजीपी आरसी मिश्रा व एसपी अभिषेक जोरवाल पहुंच गए थे। इस मामले में पुलिस ने अपहरण व फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया है। अपहरण मामले को लेकर परिवार ने अभी किसी पर भी शक नहीं जताया है।

मुलाना विधायक मामले में भी पुलिस के हाथ खाली
पांच जून को मुलाना के विधायक संतोष सारवान की गाड़ी रोककर हमला करने का प्रयास मामला अभी पुलिस सुलझा नहीं पाई थी कि अब विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भतीजे के अपहरण की घटना हो गई है। एक पखवाड़े में जिले के दो विधायकों से जुड़ी यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, जबकि पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।

----------
पुलिस अभी हर पहलू पर छानबीन कर रही है। मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। अभी आरोपियों के संबंध में पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है। जल्द मामले का खुलासा पुलिस करेगी।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed