{"_id":"5c9a7d56bdec2214577e78b3","slug":"51553628502-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व सूमो की टक्कर, महिला समेत दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस व सूमो की टक्कर, महिला समेत दो की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस-सूमो की टक्कर, महिला समेत दो की मौत, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना। अंबाला-जगाधरी मार्ग स्थित कालपी बस स्टैंड के पास सुबह करीब साढ़े छह बजे अंबाला से सरसावा जा रही यात्रियों से भरी यूपी रोडवेज की बस और टाटा सूमो गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में सूमो चालक सहित एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां-बेटा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मृत और घायल सभी नहौनी गांव के रहने वाले हैं। टक्कर इतनी भयानक थी कि टाटा सूमो के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने घायलों को लहूलुहान हालत में एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे के बाद यूपी रोडवेज बस का चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। घायल महिला कुलवंत कौर की शिकायत के आधार पर मुलाना पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए, जिनका मंगलवार दोपहर गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
---
टक्कर लगते ही आंखों के सामने छा गया अंधेरा
पुलिस को दी शिकायत में घायल महिला कुलवंत कौर निवासी नहौनी ने बताया कि वह अपने बेटे हरकीत सिंह के साथ अंबाला जाने के लिये टाटा सूमो में सवार हुई थी। गाड़ी में सूमो चालक सुरेंद्र, अंगूरी देवी, ज्ञानचंद, रामकरण, दिलीप कुमार सवार थे। जैसे ही सूमो ने कालपी पार किया तो सामने से तेज गति की यूपी रोडवेज की बस ने उनकी सूमो को सामने से टक्कर दे मारी। टक्कर लगते ही उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और उन्हें अस्पताल में होश आया, जहां उन्हें पता चला कि हादसे में उनके गांव के रहने वाले सूमो चालक सुरेंद्र (70 वर्ष) और अंगूरी देवी (58 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि अंगूरी देवी अपने बेटे रामकरण के साथ पथरी का ऑपरेशन कराने चंडीगढ़ जा रही थी, लेकिन गांव से महज तीन किलोमीटर दूर रास्ते में ही उनके साथ हादसा हो गया।
---
हादसे की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे ग्रामीण
हादसे की खबर सुनते ही गांव में भगदड़ मच गई। हर कोई अस्पताल जाने के लिए गांव से निकल पड़ा। सभी अपने घर वालों और जानकार की सलामती की दुआ करते हुए अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद नहौनी गांव में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
---
ये हुए घायल
हादसे में नहौनी निवासी मां कुलवंत कौर (46 वर्ष) और बेटा हरकीत सिंह (16 वर्ष), ज्ञानचंद (38), रामकरण (36), दिलीप कुमार घायल हुए हैं। सभी घायल एमएम अस्पताल मुलाना में उपचाराधीन हैं। यहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
---
जांच अधिकारी जोराजीत सिंह
घायल महिला की शिकायत पर यूपी परिवहन की बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए हैं।