{"_id":"5cd87f6abdec22074618a5e8","slug":"31557692266-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा। अधोया-बराड़ा मार्ग स्थित अधोया पट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। कार चालक घटना को अंजाम देकर करीब एक किमी तक भागा, लेकिन कार का अगला हिस्सा टूट जाने के कारण कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक भी घायल है। कार के दोनों एयर बैग खुले पड़े थे। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अधोया निवासी मनप्रीत सिंह (26 वर्षीय) अपनी पत्नी हरप्रीत कौर के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह करीब 6 बजे बराड़ा में पूजा करने जा रहा था। जैसे ही वह अपने घर से निकलकर सड़क पर आया तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में मनप्रीत सिंह और हरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कार के दोनों एयर बैग खुल गए। कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बराड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बाइक पर सवार दंपति कार की टक्कर लगते ही जमीन पर गिरकर लहूलुहान हो गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कार चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
- ओमप्रकाश, एएसआई, थाना बराड़ा