फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पचास हजार का लालच देकर नौ हजार ठगे

पचास हजार का लालच देकर नौ हजार ठगे

Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
पचास हजार का लालच देकर नौ हजार ठगे
पचास हजार का लालच देकर नौ हजार ठगे
विज्ञापन

अंबाला कैंट। शातिरों ने सोनू निवासी छोटा शिवाला को अपने जाल में फंसाकर 50 हजार का लालच देकर नौ हजार रुपये ठग लिए।
पीड़ित सोनू की पत्नी निक्की ने बताया कि सोनू साइंस उपकरण का काम करता है। मंगलवार को वह अपने घर से 25 हजार रुपये की राशि लेकर अपने काम पर गया था। इसी दौरान साइंस कारोबारी ने सोनू को 9 हजार रुपये का चेक भी दिया। सोनू यह चेक लेकर कैंट के सेंट्रल बैंक पहुंचा और नौ हजार रुपये की राशि निकलवा ली, जबकि 25 हजार की राशि उसके पास पहले से थी। उसके पास कुल 34 हजार रुपये थे, जबकि इसी दौरान उसके पास दो लोग आए और उसे कहा कि उनके पास पचास हजार रुपये की गड्डी है, जिसे वह बैंक में जमा करवा दे। इसी दौरान एक ने कहा कि उनका बैंक अकाउंट तो दूसरे बैंक में है। इस पर यह दोनों शातिर सोनू को लेकर बैंक से बाहर आ गए और एक दुकान पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सोनू को चाय पिलाई, जिसके बाद सोनू को बेहोशी छाने लगी। कुछ देर के बाद यह ठग उसके 34 हजार रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस का कहना है कि सोनू फिलहाल बयान देने के लिए फिट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed