{"_id":"5bfd9c04bdec22415e42cd61","slug":"21543347204-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफसीआई के 20 कट्टे चावल के चोरी, ट्रक चालक पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एफसीआई के 20 कट्टे चावल के चोरी, ट्रक चालक पर मामला दर्ज
Updated Wed, 28 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफसीआई के 20 बोरी चावल चोरी, ट्रक चालक पर केस
गोदाम से मालगाड़ी में लोड करने के लिए ले जाए जा रहे थे कट्टे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। एफसीआई गोदाम से ट्रक भरकर मालगाड़ी में लोड करने के लिए ले जाई जा रही चावल की बोरियों में गड़बड़ी पकड़ी गई है। एफसीआई ने चावल से भरी 20 बोरियां कम पाईं। ठेकेदार से पूछताछ की जिसके बाद ट्रक चालक पर 20 बोरियां चुराने के आरोप में पड़ाव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एफसीआई से लोडिंग का कांट्रेक्ट हासिल करने वाले ठेकेदार जगजीवन पाल सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी ने पड़ाव पुलिस को शिकायत दी कि उनका एफसीआई गोदाम में रेल हैड अंबाला कैंट कांट्रेक्ट है। ट्रकों में चावल को एफसीआई गोदाम से स्टेशन के पास जीटी रोड पर स्थित मालगाड़ियों के लोडिंग प्वाइंट तक ले जाना होता है। 24 नवंबर को एफसीआई गोदाम से उनके ट्रक में चावल की 500 बारियों को लोड कर लोडिंग प्वाइंट तक पहुंचाना था। ट्रक की जिम्मेदारी ड्राइवर बराड़ा के रहने वाले गुरमीत सिंह की थी। जगजीवनपाल ने कहा कि जब बारियों को मालगाड़ी में लोड करने के लिए उतारा जा रहा था तो एफसीआई टीम ने जांच की। जांच में 20 बारियां कम निकलीं। जगजीवनपाल का आरोप था कि ट्रक चालक गुरमीत सिंह ने चावल के यह कट्टे रास्ते में उतार लिए।