{"_id":"5c48c17ebdec2211ac1ae39d","slug":"201548271998-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिल साड़ीज, छाबड़ा ज्वेलर्स और नरेश फुटवियर शोरूम में इनकम टैक्स का सर्वे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपिल साड़ीज, छाबड़ा ज्वेलर्स और नरेश फुटवियर शोरूम में इनकम टैक्स का सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
कपिल साड़ीज, छाबड़ा ज्वेलर्स, नरेश फुटवियर और नरेश उद्योग में इनकम टैक्स का सर्वे
फोटो नंबर----- 35 से 37
-शहर में इनकम टैक्स विभाग की टीमों के अचानक आने पर बड़े कारोबारियों में हड़कंप
-विभाग की अलग-अलग टीमों ने चारों जगहों पर जाकर जांचे खाते, देर रात तक जारी रही कार्रवाई
-प्रतिष्ठानों के बाहर पुलिस का लगाया कड़ा पहरा, ग्राहकों को भी निकाला बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। नोटबंदी के बाद से इनकम टैक्स विभाग ब्लैक मनी को बाहर निकालने के लिए अभियान छेड़े हुए है। इसी बीच बुधवार को भी शहर के चार जगहों पर आयकर विभाग की टीमों ने सर्वे कर उनके खातों की जांच की। इनकम टैक्स की टीम के अचानक आने से बुधवार को बड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया। चारों टीमें दोपहर 12 कपिल साड़ीज, छाबड़ा ज्वेलर्स, नरेश फुटवियर शोरूम और नरेश उद्योग पहुंची। देर रात खबर लिखे जाने तक यहां सर्वे जारी रहा।
बुधवार को अग्रसेन चौक के पास स्थित छाबड़ा ज्वेलर्स व कपिल साड़ीज के शोरूम पर अचानक इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई। इस दौरान इनकम टैक्स अधिकारियों के आने की सूचना मिलते ही मार्केट में हड़कंप मच गया। जिस समय टीम प्रतिष्ठान में पहुंची, उस समय इन दोनों शोरूम में ग्राहक मौजूद थे। टीम के आने के बाद सभी ग्राहकों को बाहर कर दिया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से दोनों शोरूम को सील कर शोरूम के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया। इस दौरान टीम ने दोनों शोरूम से जाकर वहां दस्तोवजों को गहनता से खंगाला और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में भी ले लिए। इनकम टैक्स टीम के इस सर्वे के दौरान किसी कर्मचारी को न तो शोरूम से बाहर जाने की इजाजत थी और न किसी को बाहर से शोरूम में अंदर आने की। इसके साथ दूसरी टीमें शहर में नरेश फुटवियर शोरूम और नरेश उद्योग में भी सर्वे के लिए पहुंची। यहां पर भी टीम ने रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान यहां भी सुरक्षा के कड़ेे बंदोबस्त किए गए थे।
देर रात तक जारी रहा इनकम टैक्स का सर्वे
कपिल साड़ीज, छाबड़ा ज्वेलर्स, नरेश फुटवियर और नरेश उद्योग के यहां इनकम टैक्स का सर्वे बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हो गया था, जो देर रात खबर लिखे जाने तक जारी रहा। इनकम टैक्स की कार्रवाई करने वालों की टीम में इनकम टैक्स की ज्वाइंट कमिश्नर दीपिका मोहन, आयकर अधिकारी अंजू, संतोष कुमार, मंजीत सिंह, आयकर इंस्पेक्टर आरएस वालिया, विनोद भारद्वाज, संजय कुमार, मीना व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
--------
मिली थी सूचना, कर्मियों के खातों में जमा करवाई थी राशि
नोटबंदी का कारण था कि काला धन तिजोरियों से बाहर आए और इसके बाद से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपना सर्वे शुरू कर दिया थी। इनकम टैक्स विभाग अंबाला के कई प्रतिष्ठानों पर भी अपनी कड़ी नजर बनाए हुए है। विभाग को सूचना मिली थी कि शहर में कपड़ा मार्केट स्थित कई साड़ी के कारोबारियों ने नोटबंदी के समय बड़ी मात्रा में रकम अपने कर्मचारियों और जान पहचान के लोगों के खातों में जमा कराई थी। इस संबंध में सीआईडी की टीम से भी विभाग ने फीडबैक लिया था। जानकारी पाने के बाद कई महत्वपूर्ण शोरूम और निजी अस्पताल में छापेमारी की गई थी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब भी कई प्रतिष्ठान रडार पर हैं इसी क्रम में सर्वे अभियान चलाया जा रहा है।
--------
आज की गई जांच इनकम टैक्स की सर्वे थी। सर्वे पूरा होने में समय लगता है। तमाम खातों की गहनता से जांच की रही है।
-संतोष यादव, आयकर अधिकारी, अंबाला