{"_id":"5bb66e78867a5528eb40d9da","slug":"201538682488-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेल रोड पर सात दुकानों में चोरी, दुकानदारों में रोष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेल रोड पर सात दुकानों में चोरी, दुकानदारों में रोष
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घेल रोड पर सात दुकानों में चोरी, दुकानदारों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हीरा नगर में घेल रोड स्थित सात दुकानों में तड़के चोरों ने एक साथ हाथ साफ कर दिया। सुबह जब दुकानदारों को घटना की सूचना मिली तो उन्हें पुलिस को सूचित किया। मौके पर एक पुलिस कर्मी ही पहुंचा जिससे दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़ा कर दिया।
उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि सात दुकानों में चोरी हुई है और कार्रवाई के नाम पर मात्र एक ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचा। उसके बाद पुलिस मौके का मुआयना करने के लिए दोबारा नहीं पहुंची। हीरा नगर में घेल रोड पर स्थित दो बिजली की दुकानें, सतपाल करियाना स्टोर, सागर करियाना स्टोर, गुप्ता मेडिकोज, मलिक प्रॉपर्टी व एक सब्जी की दुकान समेत सात दुकानों में वीरवार तड़के चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकानदार जोनी, रोहित, सतपाल, लाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सागर करियाना स्टोर, धनराज, राजीव शर्मा व सागर का कहना है कि क्षेत्र में हो रही बार-बार चोरियों से वे तंग आ चुके हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कई बार चोरियों पर रोकथाम के लिए गुहार लगाई है, लेकिन हालत ज्यों के त्यों बरकरार हैं।