{"_id":"5ca5055dbdec22146325ab95","slug":"191554318685-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रीट डॉग्स का आतंक, 24 घंटे में एक मौत, दो महिलाओं सहित तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्ट्रीट डॉग्स का आतंक, 24 घंटे में एक मौत, दो महिलाओं सहित तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्ट्रीट डॉग्स बने हादसों के कारण, एक की मौत, दो महिलाओं सहित तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। ट्विन सिटी में स्ट्रीट डॉग्स का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में स्ट्रीट डॉग्स की वजह से दो अलग-अलग हादसे हुए। जीटी रोड पर बाइक सवार सिविल अस्पताल में कार्यरत कर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। वहीं तड़के सैर के लिए एक्टिवा पर घर से निकलीं महिलाओं के पीछे कुत्ते पड़ गए। वे सड़क पर ही गिर गईं। एक महिला के माथे पर 12 टांके लगे जबकि दूसरी की टांग पर चोट आई है। स्ट्रीट डॉग्स की वजह से लगातार होते हादसों के बावजूद निगम व प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। सड़कों पर लोगों की मौत हो रही है, मगर कार्रवाई के नाम पर सिफर है। उलटा अधिकारी एक-दूसरे विभागों पर कार्रवाई की बात कहकर मामले को लगातार टाल रहे हैं। जबकि ट्विन सिटी में यह सबसे बड़ी विकट समस्या बनती जा रही है।
---
स्ट्रीट डाग आगे आने पर बाइक का बिगड़ा संतुलन
सिविल अस्पताल में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नाहन हाउस निवासी धीरज (24) और कैंट निवासी वेदप्रकाश (30) बीती शाम कैंट की ओर बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान काली प्लाटून पुल के निकट उनके आगे एक बाइक चल रही थी जिसके आगे एकाएक स्ट्रीट डॉग आ गया। इस बाइक चालक ने एकदम ब्रेक मारी, जिसके पीछे वेदप्रकाश बाइक चला रहा था और उसे टक्कर से बचने के लिए एकदम हैंडल मोड़ दिया। वह सीधा पीछे से आ रहे ट्रक से जा टकराया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। मृतक वेदप्रकाश की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और उसका एक बच्चा है। इस मामले में प्रत्यक्षदर्शी कैंट निवासी दीपक ग्रेवाल की शिकायत पर पड़ाव पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायत में दीपक ने बताया कि एक बाइक के आगे कुत्ता आने के कारण यह हादसा हुआ था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
---
सैर के लिए जा रही महिलाओं के पीछे पड़े स्ट्रीट डॉग
पंसारी बाजार निवासी 45 वर्षीय अर्चना अपनी रिश्तेदार 32 वर्षीय तरुणिका के साथ एक्टिवा पर घर से सुबह सैर के लिए निकली थीं। वे करीब साढ़े पांच बजे अर्चना माल रोड पर जा रहे थे। अर्चना ने बताया जैसे ही वह निगार सिनेमा के सामने निकलसन रोड पर पहुंची तो उनके पीछे कई स्ट्रीट डॉग्स पड़ गए। अर्चना एक्टिवा चला रही थी और एकाएक उनका संतुलन बिगड़ गया। एक्टिवा डिवाइडर पर टकराई और दोनों महिलाएं नीचे गिर गईं। अर्चना के सिर व माथे पर गंभीर चोटें लगी जबकि तरुणिका भी घायल हो गई। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां अर्चना के माथे पर 12 टांके लगे। एक आंख के ऊपर भी चोट लगी है। तरुणिका की टांग पर चोट लगी।
विज्ञापन
---
निगम की जिम्मेदारी, मगर नहीं हुए दस वर्षों से टेंडर
स्ट्रीट डॉग पर नियंत्रण रखने का जिम्मा नगर निगम है, मगर बीते दस वर्षों से ट्विन सिटी में स्ट्रीट डॉग्स पर काबू पाने के लिए कोई टेंडर नहीं हुआ है। ऐसा तब है जब यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। जंडली निवासी राज कुमार ने बीते वर्ष जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें निगम व कैंटोनमेंट बोर्ड पर स्ट्रीट डॉग्स को लेकर सवाल उठाए गए थे। मामले में बोर्ड ने तो अदालत के आदेशों पर अपने क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग पर काबू पाने के लिए कांट्रेक्ट अलॉट कर दिया, मगर निगम ने कोई कांट्रेक्ट अलॉट नहीं किया। मामले को लेकर 11 अप्रैल को कोर्ट में फिर सुनवाई है, जिसपर निगम को अपनी कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
---
20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट डॉग ट्विन सिटी में
ट्विन सिटी में इस समय 20 हजार से ज्यादा स्ट्रीट डॉग हैं, जोकि लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। यह आंकड़े स्वयं याचिकाकर्ता को नगर निगम ने बताए हैं। अब सवाल है कि इतनी बड़ी समस्या होने के बावजूद भी निगम अधिकारी या प्रशासन इस मामले को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है।
---
स्ट्रीट डॉग पर काबू पाने के लिए फिलहाल अभी कोई टेंडर नहीं किया जा रहा है। इस मामले में को लेकर पशुपालन विभाग का भी जिम्मा बनता है कि वह कार्रवाई करे। उनके द्वारा भी टेंडर किया जा सकता है।
- मिनाक्षी दहिया, कमिश्रर नगर निगम, अंबाला।
---
स्ट्रीट डॉग को लेकर आ रही शिकायतों को देखते हुए सभी सेनेटरी इंस्पेक्टर की गत सप्ताह बैठक ली गई थी। इस दौरान उनसे इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सतेंद्र सिवाच, ज्वॉइंट कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।
----
स्ट्रीट डॉग पर लगाम लगाना पशुपालन विभाग का काम नहीं है। हम केवल पालतू पशुओं की देखरेख कर सकते हैं। स्ट्रीट डॉग पर नियंत्रण निगम का कार्य है।
- डा. प्रेम सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, पशुपालन विभाग, अंबाला।