फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

Mon, 13 May 2019 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल
नारायणगढ़ (अंबाला)। नारायणगढ़ से कालपी तलहेड़ी रोड पर स्थित गांव बेरखेड़ी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गांव बेरखेड़ी निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार अपने गांव से सरावां (यमुनानगर) जा रहा था। जैसे ही वह बेरखेड़ी गांव के कुछ आगे पहुंचा तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार गांव नगला राजपुतान का रहने वाला करीब 40 वर्षीय देवराज अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ अंबाला से अपने गांव नगला में वोट डालने के लिए आया था। हादसे में देवराज सहित उसकी पत्नी सविता और बेटी मानसी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। देवराज के बेटे प्रियांश को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही नारायणगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह नारायणगढ़ में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed