फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए चार युवकों को लिया चपेट में

लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए चार युवकों को लिया चपेट में

Tue, 12 Mar 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही व तेज गति से कार चलाते हुए चार युवकों को लिया चपेट में
कार की टक्कर से एक की मौत, तीन गंभीर रूप घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के बलदेव नगर पुल के पास रविवार रात करीब सवा नौ बजे एक कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों और सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसीएच चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यूपी के गांव बरारी (वर्तमान निवासी अंबाला शहर) निवासी आमिर खान ने बलदेव नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के सेक्टर-10 में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेबर का काम करता है और गांव मंडोर में रहता है। रविवार को वह और गांव बरारी निवासी शान मोहम्मद बाइक पर सवार होकर रात करीब 9 बजे जंडली से मंडोर जा रहे थे। बाइक शान मोहम्मद चला रहा था। इसी दौरान करीब सवा नौ बजे अंबाला छावनी की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने बलदेव नगर पुल के पास उनको और सड़क किनारे खड़े दो लोगों गांव बरारी निवासी ताहिर और यूपी के चेहला निवासी राउफ को टक्कर मार दी। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। कुछ देर बाद शान मोहम्मद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल आमिर, ताहिर व राउफ को शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी नाजुक हालत के चलते उन्हें जीएमसीएच चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित आमिर खान की शिकायत पर आरोपी कार चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed