फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - आरटीए सचिव ने टीम सहित किया था काबू

- आरटीए सचिव ने टीम सहित किया था काबू

Sat, 09 Jun 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
- आरटीए सचिव ने टीम सहित किया था काबू
अंबाला सिटी। फर्जी वेबसाइट तैयार करके वाहन चालकों से रोड टैक्स वसूलने वाले गिरोह के सदस्य पलवल निवासी नरेंद्र उर्फ पीयूष को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गत दिवस आरटीए सचिव अपनी टीम के साथ नारायणगढ़ मोड़ पर वाहनों के मोटर व्हीकल टैक्स की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पंजाब नंबर की एक गाड़ी को रोका जो चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। टीम ने चालक से एमवी टैक्स की पर्ची मांगी तो उसने गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्ट, चेक पोस्ट ई रिसीट दिखाई जो सात जून सुबह 9:40 बजे पर काटी गई थी जिसमें चालक से पर्ची का 100 रुपये टैक्स वसूला गया था। जब उस पर्ची को इंटरनेट पर चेक किया गया तो विभाग की वेबसाइट पर कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। गाड़ी चालक राजस्थान गंगानगर स्थित अनूपगढ़ निवासी लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसने यह ई रिसीट पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के नजदीक कंबोज फिलिंग स्टेशन पर मौजूद एक निजी साइबर कैफे से टैक्स फीस जमा करवाकर हासिल की है।
विज्ञापन

आरटीए की सूचना पर बलदेव नगर पुलिस ने साइबर कैफे पर छापा मारा तो वहां से तीन लोग फरार हो गए जबकि नरेंद्र उर्फ पीयूष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने फरार हुए राहुल, मनेंद्र व विष्णु पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से लैपटॉप भी प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीए सचिव शम्मी शर्मा के अनुसार अगर दूसरे राज्य में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहन हरियाणा की सीमा में दाखिल होता है तो उसे मोटर व्हीकल टैक्स अदा करना होता है। यह प्रतिदिन 100 रुपये और मासिक 1200 रुपये होता है। अगर कोई बिना टैक्स कटवाए हरियाणा में वाहन दौड़ाता है तो उसका पकड़े जाने पर दोषी को 20 हजार जुर्माना देेना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed