फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर की दूरी पर मिले लड़का और लड़की के कटे शव

रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर की दूरी पर मिले लड़का और लड़की के कटे शव

Sat, 04 May 2019 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर 50 मीटर की दूरी पर मिले लड़का और लड़की के कटे शव
अंबाला कैंट। सीबीएसई 12वीं कक्षा के रिजल्ट में कंपार्टमेंट आने पर वीरवार रात घर से निकली लड़की का शव सुबह अंबाला-सहारनपुर रेल लाइन पर दुखेड़ी के नजदीक पड़ा मिला। उससे करीब 50 फुट की दूरी पर एक युवक का शव भी ट्रैक पर कटा मिला। झेलम एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने दोनों शव देखे तो रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शव कब्जे में लिए और उनसे अलग-अलग दो मोबाइल भी बरामद किए। दोनों शव पटरियों पर करीब 50 फुट की दूरी के बीच पड़े थे। मोबाइल फोन से परिजनों को संपर्क किया तो लड़की करनाल की और लड़का अंबाला का ही निकला। देर शाम दोनों मृतकों के परिजन थाने में पहुंचे और शवों की शिनाख्त की।
विज्ञापन

लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। वीरवार को ही उसका 12वीं कक्षा का परिणाम आया था, जिसमें एक विषय में उसकी कंपार्टमेंट आई हुई थी। रिजल्ट आने के बाद से ही वह परेशान थी और वीरवार रात वह घर से कहीं चली गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो सुबह होते ही पुलिस को शिकायत दी। देर शाम को परिजनों ने इंद्री थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे झेलम एक्सप्रेस के लोको पायलट ने पटरियों पर आसपास पड़े शवों को देखा तो कंट्रेाल रूम के जरिये पुलिस को बताया। इसके बाद दोनों के शवों को थाने में लाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। युवक के परिजन थाने में पहुंचे तो बताया कि वह मृतक लड़की को नहीं जानते। वहीं देर रात मृतक लड़की के परिजन भी करनाल से अंबाला पहुंचे और थाने के शवगृह में दोनों के शवों को देखा। जांच अधिकारी सत्यवीर ने बताया कि दोनों ने सुसाइड किया है या किस तरह से यह ट्रेन की चपेट में आए हैं, अभी इसकी जांच की जा रही है। लेकिन मृतकों के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं जीआरपी एसएचओ रामबचन ने बताया कि लड़के की गुमशुदगी की रिपोर्ट वीरवार शाम थाना सदर में दर्ज किया गया था। दोनों का शुक्रवार सुबह शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed