फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   कमेटियों के नाम पर दंपति ने 30 लोगों को लगाई सवा करोड़ की चपत

कमेटियों के नाम पर दंपति ने 30 लोगों को लगाई सवा करोड़ की चपत

Fri, 22 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कमेटियों के नाम पर दंपति ने 30 लोगों को लगाई सवा करोड़ की चपत
कमेटियों के नाम पर दंपत्ति ने 30 लोगों को लगाई सवा करोड़ की चपत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। कमेटी डालने के नाम पर सिटी मेहरां वाला चौक निवासी महिला ने 30 लोगों को चूना लगा दिया। वह करीब सवा करोड़ रुपये लेकर पति संग फरार हो गई। पहले महिला कमेटी की राशि देने का दावा करती रही, मगर तय समय में वह पति से एकाएक गायब हो गई। मामले की शिकायत गत दिनों प्रभावित लोगों ने सिटी चार नंबर पुलिस चौकी में दी। हरकत में आई पुलिस ने वीरवार को दंपत्ति के दामाद को लुधियाना से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आरोपों के तहत केस भी दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी की राशि एक करोड़ से भी अधिक बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता भारत, मनीष, सुनीता, कमलेश, सरोज, ललित, संतोष, सुदेश, निकिता, मंजू, रीटा, मनप्रीत, हरदीप, जसप्रीत, जसविंद्र, मोहन आदि ने बताया कि मेहरां वाला चौक निवासी मनप्रीत कौर बीते कई वर्षों से कमेटियां डालने का काम करती है। किसी ने मनप्रीत के पास तीन लाख तो किसी ने दो लाख, किसी ने डेढ़ लाख तो किसी ने दस लाख की कमेटियां डाली हुई हैं। पुलिस को करीब 30 लोगों ने हस्ताक्षर युक्त शिकायत दी है, जिसमें धोखाधड़ी की कुल राशि लगभग सवा करोड़ रुपये बताई गई है। वीरवार शाम चौकी में पहुंचे लोगों ने बताया कि कमेटी निकलने पर मनप्रीत लोगों को पैसे तक नहीं देती थी और इस कमेटी की एवज में बयान पर राशि देने की बात कहती थी। कुछ समय तक तो कुछ राशि दी, मगर बाद में उसने यह राशि देनी बंद कर दी। इस तरह लगभग सवा करोड़ की राशि मनप्रीत के पास फंस गई। पहले दबाव डालने पर मनप्रीत व उसके पति दविंद्र सिंह ने वायदा किया था कि 10 जून को वह कमेटियों का पैसा लौटा देंगे, मगर यह राशि वापस नहीं लौटाई गई। वह दस जून को उनके घर गए तो घर बंद मिला। दंपत्ति की कई जगह खोजबीन करने पर उनका कहीं पर अता पता नहीं चला जिसके बाद अब लोगों ने दो दिन पहले ही मामले की शिकायत चार नंबर पुलिस चौकी में दी है।
विज्ञापन

दंपत्ति को नामजद कर पुलिस ने शुरू की तलाश
लोगों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद दंपत्ति को धोखाधड़ी व अन्य आरोपों के तहत नामजद कर लिया है। पुलिस ने दोनों की तलाश में कुछ जगह छापेमारी भी की, मगर किसी का कोई अता पता नहीं चला। पुलिस को इसी बीच जानकारी मिली की दंपत्ति का दामाद रूपिंद्र लुधियाना में रहता है, जिसे अब पुलिस ने लुधियाना में दबिश देकर हिरासत में ले लिया है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली की कमेटियों का पैसा इकट्ठा करने में दंपत्ति का दामाद भी अक्सर यहां आता था। जांच के दौरान दंपत्ति का सुराग लगने की उम्मीद पुलिस को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस को शिकायत मिली है जिसके आधार पर दपंत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
वरयाम सिंह, इंचार्ज, चौकी नंबर चार, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed