{"_id":"5d111f578ebc3e2b022c2f05","slug":"15614032067-ambala-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी के परिजनों ने डॉक्टर से की बहस, पुलिस को शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कैदी के परिजनों ने डॉक्टर से की बहस, पुलिस को शिकायत
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अंबाला कैंट। कैंट सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाए कैदी के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से बहस की जिसके बाद झगड़ा भी हुआ। मामले की शिकायत अब डॉक्टर ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत में डॉक्टर रघु शर्मा ने कहा कि गत दिनों कुरुक्षेत्र जिला से कैदी को कैंट सिविल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था, मगर यहां पर कैदी को जब चेक किया जा रहा था तो परिजन कैदी को लुधियाना अस्पताल रेफर करने की जिद पर अड़ गए। डॉक्टर ने कहा कि वह मरीज को लुधियाना रेफर नहीं कर सकता। इसी को लेकर परिजनों व डॉक्टरों में बहस हुई जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। डॉक्टर ने मरीज को चेक करने के बाद उसे वापस कुरुक्षेत्र जेल भेज दिया गया था। मगर इस मामले को लेकर परिजन ने हंगामा किया जिसकी अब शिकायत पुलिस को की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।