फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ईएएसआई हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

ईएएसआई हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
ईएएसआई हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। ईएएसआई हत्याकांड के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। शनिवार को सीआईए-वन ने अंबाला छावनी के दयालबाग निवासी प्रिंस, महेशनगर के विश्वकर्मा नगर निवासी शुभम उर्फ ऋतिक उर्फ काली व राहुल कुमार निवासी कानपुर (यूपी) वर्तमान दयालबाग गोल्डन पार्क को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि दो जून को बाइक सवार तीन आरोपियों ने ईएएसआई सुरेश कुमार की गोली मारकर उस समय हत्या कर दी थी जब वह नारायणगढ़ में बीते वर्ष जुलाई माह में हुए सेशन जज हत्याकांड के मुख्य गवाह रामबीर की सुरक्षा में तैनात था। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने टीमों का गठन भी किया था, जिसमें सीआईए-वन व टू, सीआईए नारायणगढ़, साइबर सेल व अन्य शामिल थी।
विज्ञापन


क्या किसी गैंग से जुड़े हत्यारों के तार
पुलिस ने इस मामले में सूचना देने वाले के लिए एक लाख रुपये का इनाम भी गत दिनों घोषित किया था और ईएएसआई सुरेश कुमार को शहीद का दर्जा दिया गया था। मामले को लेकर पुलिस ने गत दिनों एक नाबालिग से भी पूछताछ की थी, जिसको बाद में संरक्षण में लिया गया था। सूत्र बताते हैं कि इस हत्याकांड के तार अंबाला सेंट्रल जेल में बंद किसी गैंगस्टर से भी जुड़े हो सकते हैं। हत्या के आरोप में पकड़े गए तीनों पूर्व में भी वारदात में लिप्त थे और इनके इसी दौरान तार नारायणगढ़ में सक्रिय राणा गैंग से भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस अभी मामले में छानबीन कर रही है जिसके बाद ही पूरी तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed