{"_id":"5ce6f3a0bdec2207826de091","slug":"155863957110-ambala-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन मामले में तीन डंपर व जेसीबी मशीन के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध खनन मामले में तीन डंपर व जेसीबी मशीन के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
नारायणगढ़ (अंबाला)। गांव हमीदपुर मारकंडा नदी के पास अवैध खनन करने के मामले में खनन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तीन डंपर और एक जेसीबी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव हमीदपुर की पंचायत ने बताया था कि कई माह से गांव की पंचायती जगह और मारकंडा नदी में अवैध खनन चल रहा है। खनन माफिया ने करीब 20-20 फुट के गड्ढे कर दिए हैं, जिसकी शिकायत एसडीएम को भी दी गई थी। सोमवार को जब गांव वाले व पंचायत मौके पर पहुंची तो वहां पर जेसीबी से श्मशान घाट के पास खनन चल रहा था। इसपर पंचायत ने पुलिस को सूचना दी। गांव वालों को आता देख खनन माफिया जेसीबी व तीन डंपर छोड़कर फरार हो गए। इस पर पुलिस जेसीबी व तीनों डंपरों को काबू किया और माइनिंग विभाग को सूचना दी। माइनिंग विभाग के सहायक सुनील कुमार, खनन रक्षक दयाल सिंह व जसपाल सिंह ने गांव हमरदपुर निरीक्षण कर पटवारी से तस्दीक करवा कर इसकी एक शिकायत कालाआंब चौकी में दी। चौकी इंचार्ज ब्रहमदत्त ने बताया कि खनन विभाग के सहायक सुनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने जमीन मालिक, जेसीबी व तीन डंपर के मालिकों व चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।