फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने रिटायर्ड एसआई चाचा सहित अन्य को पीटा

जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने रिटायर्ड एसआई चाचा सहित अन्य को पीटा

Tue, 21 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते भतीजे ने रिटायर्ड एसआई चाचा सहित अन्य को पीटा
मुलाना। जमीन के विवाद में दोसड़का में भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर हथियारों से लेस होकर चाचा, चाची सहित अपने दो चचेरे भाइयों पर हमला बोल दिया। आरोपी अधमरा करके जाते-जाते घर का सामान व कार को भी तोड़ गए। लोगों ने घायलों को एमएम मेडिकल कालेज मुलाना में दाखिल करवाया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घायल काला सिंह निवासी दोसड़का ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस से सब इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड है। रविवार देर रात करीब ग्यारह बजे उसका भतीजा आशीष भाटिया निवासी सैहला अपने छह साथियों के साथ सहित हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस गया। घर में घुसते ही आशीष ने तलवार से चाचा काला सिंह पर हमला बोल दिया। सिर में तलवार लगने से वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद आशीष के साथियों ने रॉड से काला सिंह की टांगों पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। शोर सुनकर पत्नी नीलम भाटिया और बेटा दिनेश कमरे में आ गए। हमलावरों ने उनपर भी तलवार व रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने घर में लगी एलईडी व घर के बाहर खड़ी कार को भी तोड़ दिया। जाते जाते काला सिंह को जान से मारने की धमकी दे कर मौके से फरार हो गए। लोगों ने काला सिंह व उसके परिजनों को एमएम मेडिकल कालेज में दाखिल कराया। सूचना मिलते ही मुलाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ब्यान के आधार पर भतीजे आशीष भाटिया खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मुलाना पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप
घायल दिनेश कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते दोनों पक्षों में पहले भी झगड़े हो चुके हैं, लेकिन मुलाना पुलिस पक्षपात कर केवल उस पक्ष का साथ दे रही है। दिनेश ने बताया कि कुछ महीने पहले भी उसके चचेरे भाई ने उनकी एक्टिवा को बोलेरो गाड़ी से पीछे से टक्कर मारी थी, लेकिन पुलिस से मिली भगत कर उन्होंने हमारे ऊपर ही मामला दर्ज करा दिया था। दिनेश की माता नीलम भाटिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार रात हमले के बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले जांच अधिकारी रणजीत सिंह
जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने कहा कि घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिकायतकर्ता द्वारा पक्षपात करने के आरोप गलत है। पुलिस तथ्य व सबूतों के आधार पर कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed