{"_id":"5ce30018bdec220717716055","slug":"155838062017-ambala-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए दो की मौत, एक के मोबाइल से ग्वालियर किया फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आए दो की मौत, एक के मोबाइल से ग्वालियर किया फोन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग पर दुखेड़ी स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि इन दोनों की मौत रेलगाड़ी से गिरकर हुई है। एक मृतक के पास मोबाइल मिला, जिसपर फोन कर उसके परिजनों से संपर्क किया गया है।
सुबह रेल के कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़े देख इसकी सूचना रेल अधिकारियों को दी। इसके बाद जीआरपी को भी मौके पर बुलाया गया। सब इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि किलोमीटर नंबर 256-57 के पास लगभग 36 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। युवक ने जीन्स की पैंट, चैकदार लाल, नीली, पीली लाइन वाली कमीज पहनी हुई थी। मृतक के पास से अमृतसर से अंबाला का एक टिकट व एक मोबाइल फोन भी मिला है। इस मोबाइल के जरिये जीआरपी ने एक नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि उसके परिजन वह अंबाला पहुंचकर मृतक की पहचान करेंगे। फोन ग्वालियर में जीआरपी को किया था और उनके मंगलवार सुबह अंबाला पहुंचने की उम्मीद है।
दूसरा शव उससे कुछ दूरी पर किलोमीटर नंबर 257 के पास पड़ा हुआ था। सब इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि नन्हेड़ा के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक लहूलुहान अवस्था में मृत पड़े व्यक्ति की उम्र लगभग 28 वर्ष है। उसने काली रंग की कैपरी और नीली टी-शर्ट पहनी हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में ले जांच शुरू कर दी है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह युवक कहां के रहने वाले थे और किस ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हुई है। दोनों शवों को शिनाख्त के लिए जीआरपी के शव गृह में रखा गया है।