फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   पत्नी साथ घर से बाहर टहल रहे युवक की बाइक सवारों ने गोली मार की हत्या

पत्नी साथ घर से बाहर टहल रहे युवक की बाइक सवारों ने गोली मार की हत्या

Fri, 03 May 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
पत्नी साथ घर से बाहर टहल रहे युवक की बाइक सवारों ने गोली मार की हत्या
अंबाला कैंट। हत्या के मामले में सजा काट रहे एक और जमानत पर बाहर आए कॉलोनी निवासी अरुण उर्फ गोलू की मंगलवार देर रात बाइक सवारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय वह अपनी गर्भवती पत्नी के साथ घर के आगे टहल रहा था। तनाव को देखते हुए रात को ही वहां पुलिस बल तैनात किया गया था। परिजनों ने अनुसार अरुण की हत्या रंजिशन की गई है। बुधवार सुबह पुलिस ने अरुण की मां पूनम देवी की शिकायत पर भाजपा नेता सहित 14 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

वहीं बुधवार देर शाम जैसे ही शव अंबाला लाया गया तो परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जगाधरी रोड पर शाम साढ़े छह बजे जाम लगा दिया गया। जाम लगते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद डीएसपी राम कुमार ने आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके उपरांत परिजनों ने जाम खोला।
विज्ञापन


एक सीने और दूसरी गोली पीठ में लगी
तीन अप्रैल 2013 में तेली मंडी निवासी गौरव नामक युवक की हत्या हुई थी, जिसमें अरुण उर्फ गोलू सहित तीन लोगों को अदालत ने दोषी करार दिया था। अरुण जेल में सजा काट रहा था और इसी बीच हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह दिसंबर में बाहर आया था। बीती रात दो बाइकों पर आए युवाओं ने घर के बाहर पत्नी सहित टहल रहे अरुण पर गोलियां चला दी थीं। एक गोली अरुण के सीने में और दूसरी पीठ पर लगी। तीसरी गोली दीवार पर लगी जबकि अरुण की पत्नी वारदात में बाल-बाल बची। लहूलुहान हालत में रात में उसे कैंट सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद मृतक के परिजनों व अन्यों में मामले को लेकर रोष था और मंगलवार देर रात भी जगाधरी रोड को जाम करने का प्रयास किया गया। बुधवार सुबह अरुण के परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से मुलाकात की और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि एक भाजपा नेता भी इस मामले में शामिल है। मंत्री ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के आदेश पुलिस को दिए। वहीं पुलिस ने इस मामले में पूनम देवी की शिकायत पर भाजपा नेता व शक्ति प्रमुख बंटी पहलवान सहित अमन, रमन, हन्नी, डेनी, आकाश, राजा, गुल्ला, विशाल, रीतिक सोनकर, कमल, शिव कुमार सोनकर, सीटू सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन व छेड़खानी में की थी गौरव की हत्या, तब से रंजिश रख रहे थे उसके रिश्तेदार
तीन अप्रैल 2013 में तेली मंडी निवासी गौरव उर्फ गट्टू की हत्या की गई थी। शव जगाधरी रोड पर मिलिट्री ग्राउंड के समक्ष मिला था। चेहरे को जलाने का प्रयास भी किया गया था। पुलिस ने जांच की तो मामले में सामने आया कि पुनी, प्रिंस, अरुण, अमन इस हत्या में शामिल थे। मामला लेनदेन व छेड़छाड़ से जुड़ा था, जिसको लेकर हत्या की गई थी। इसी मामले में अरुण को दोषी करार दिया गया था। मृतक अरुण की मां पूनम, रिश्तेदार सुनील और अन्य ने आरोप लगाया कि 2013 में गौरव की हत्या के बाद से ही उसके रिश्तेदार अरुण से रंजिश रखने लगे थे। वह अरुण को मारना चाहते थे और इसी फिराक में थे। मंगलवार रात अरुण को पत्नी साथ देख दो मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों में गौरव के कई रिश्तेदार हैं।

बीस मिनट जगाधरी रोड की जाम
चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम को शव जैसे ही कैंट लाया गया तो इंद्रा कालोनी में एक बार फिर हंगामा हो गया। मगर जैसे ही शव पहुंचा तो परिजनों व कालोनीवासियों ने हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। वह शव लेकर जगाधरी रोड पर सिविल अस्पताल पहुंच गए और यहां जाम लगा दिया। इस दौरान डीएसपी राम कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया। इसके उपरांत ही जाम को खोला गया।


पुलिस ने हत्या के मामले में 14 लोगों को नामजद किया गया है। मामले में जांच चल रही है और जल्द नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा था और इसी को लेकर हत्या को अंजाम दिया गया।
- राम कुमार, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed