{"_id":"5bf06e55bdec226975789e3a","slug":"141542483541-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत शिक्षक से 50 हजार नकदी व कागजात छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक से पैसे निकालकर घर जा रहे सेवानिवृत शिक्षक से 50 हजार नकदी व कागजात छीने
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त शिक्षक से बाइक सवार ने छीने 50 हजार
बैंक से नकदी निकलवा थैले में डालकर घर जा रहे थे रतन लाल, थैले में कागजात भी थे
अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़। बैंक से रुपये निकलवाकर घर जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक के हाथ से थैला छीनकर बाइक सवार फरार हो गया। थैले में 50 हजार रुपये, आधार कार्ड, वोटर कार्ड तथा बैंक की पासबुक सहित अन्य कुछ जरूरी कागजात भी थे।
थाना नारायणगढ़ में दर्ज करवाई शिकायत में गांव नगला राजपूताना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रतन लाल ने बताया कि 14 नवंबर को वह पंजाब नेशनल बैंक की नारायणगढ़ स्थित शाखा से रुपये निकलवाकर थैले में लेकर अपने गांव की ओर जा रहा था। नारायणगढ़ पुराना बस अड्डा से वह अपने गांव की बस में बैठ गया। गांव के बस स्टैंड पर उतरकर घर की ओर जा रहा था कि पीछे से आए बाइक सवार युवक ने उसके हाथ से थैला झपट लिया और फरार हो गया। रतन लाल के अनुसार युवक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहने हुए था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
जांच अधिकारी देवराज के अनुसार पीएनबी से सीसीटीवी की फुटेज मांगी हुई है जोकि वे सोमवार को देंगे। उन्होंने बैंक के साथ लगती एक मोबाइल शॉप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें पाया कि रतन लाल जब बैंक से रुपये निकलवाकर घर जा रहे थे तो उसके पीछे अपाचे मोटरसाइकिल पर एक युवक भी हेलमेट डाले हुए था जिसने लाल रंग की पूरी बाजू की कमीज डाली हुई थी। इसके अतिरिक्त गांव नगला राजपूताना के बस स्टैंड के निकट जब रतन लाल बस में से उतर कर अपने घर की ओर जाने लगा तो वहां स्थित एक निजी स्कूल पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में भी लाल रंग की कमीज पहने उक्त युवक हेलमेट पहने मोटरसाइकिल पर उसके पीछे लगा नजर आया। देवराज ने बताया कि लुटेरे को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।