फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   बच्ची की मां के संबंध में नहीं मिली कोई जानकारी

बच्ची की मां के संबंध में नहीं मिली कोई जानकारी

Sat, 21 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बच्ची की मां के संबंध में नहीं मिली कोई जानकारी
सिविल अस्पताल में नवजात को छोड़ लापता हुई मां का नहीं चला पता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
सिविल अस्पताल में गत दिवस नवजात बच्ची को छोड़कर लापता हुई मां के बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस बच्ची की मां की तलाश कर रही है, वहीं दूसरी ओर बच्ची की हालत भी चिंताजनक है। सिविल अस्पताल प्रशासन ने मामले को लेकर पुलिस व चाइल्डलाइन को सूचित किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया है। बता दें कि यूपी के जिला सुल्तानपुर की किरण सिविल अस्पताल में 15 अप्रैल को दाखिल हुई थी। किरण ने 16 अप्रैल को एक बच्ची को जन्म दिया था। यह बच्ची प्री मैच्योर थी, जिस कारण उसे निक्कू वार्ड में निगरानी में रखा गया था। बच्ची की मां बेड नंबर छह में दाखिल थी, लेकिन मां उस वार्ड से उठकर अचानक कहीं चली गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब तीन दिन तक बच्ची को उसका कोई परिजन देखने नहीं आया। जब स्टाफ ने बच्ची की मां को तलाशा तो उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पता चला है कि किरण नाम की इस महिला के पहले भी चार बच्चे हैं। निक्कू वार्ड में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. गगनजोत ने बताया कि बच्ची की मां के लापता होने की सूचना पुलिस और चाइल्डलाइन को दे दी है। वहीं दूसरी ओर बच्ची की हालत चिंताजनक है, उसे सांस लेने में तकलीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed