फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 31 Jan 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी
अंबाला सिटी। लोन दिलवाने की एवज में शहर निवासी एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के सुल्तानपुर बैरियर निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2013 में वह कमल विहार निवासी लव कुमार सैनी व अनिल सिंगल के संपर्क में आया था। दोनों ने उसे मकान के नाम पर लोन दिलवाने का झांसा दिया और एसबीआई की पॉलीटेक्निक चौक स्थित ब्रांच में उसका खाता खुलवा दिया। उसके सभी दस्तावेज ले लिए और एक दिन तहसील में ले गए, जहां पर उसका पैन कार्ड बनवाने के नाम पर फोटो करवाई। कुछ दिन बाद उसके पास पैन कार्ड आया, जिस पर फोटो लव कुमार सैनी की लगी हुई थी। इसके बाद लव कुमार उसे फिर से तहसील ले गया। कुछ समय बाद लव कुमार, मुकेश के पास आठ लाख रुपये का चेक लेकर आया और कहा कि उसका बैंक खाता न होने के कारण वह मुकेश के नाम का चेक बनवाकर लेकर आया है। इसके बाद उस चेक को मुकेश के खाते में लगवाकर वहां से रुपये निकलवाकर ले गया।
विज्ञापन

फाइल में लगाने के लिए मांगे चेक
मुकेश ने बताया कि लव कुमार व अनिल सिंगला आपस में संपर्क में रहते थे। एक दिन लव कुमार मेरे पास आया और कहा कि अपने खाते के कुछ चेक साइन करके दो जो लोन फाइल में लगाए जाने हैं, जिस पर मुकेश ने उसे साइन किए हुए चेक दे दिए, लेकिन लोन नहीं करवाया। मुकेश ने बताया कि इसके बाद लव कुमार से लोन के बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि तेरा लोन नहीं हो सका। मुकेश ने जब अपने कागज वापस मांगे तो वापस नहीं दिए। मुकेश ने बताया कि उसे जब शक हुआ तो उसने बैंक जाकर अपने खाते की जानकारी ली तो खाते में आठ लाख रुपये के अलावा सात लाख रुपये जमा करवाकर उसके द्वारा दिए गए चेकों का प्रयोग कर रुपये निकाले जा चुके थे। मुकेश ने इस बारे में जब लव कुमार व अनिल सिगंला से पूछा तो लव कुमार ने बताया कि उन्होंने सुंदर नगर में एक प्लॉट उसके नाम खरीदा था और उसे आगे बेचकर सात लाख रुपये लिए थे जो मुकेश के खाते में जमा करवाकर निकलवाए हैं। मुकेश ने पुलिस को बताया कि लव कुमार व अनिल कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ आपस में मिलीभगत कर मेरे दस्तोवेजों का गलत प्रयोग करके उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पीड़ित मुकेश की शिकायत पर आरोपी लव कुमार व अनिल सिंगला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed