फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सरपंच पति को ट्रैफिक नियम बताना पड़ा महंगा, होमगार्ड जवान पर ईंट से किया हमला

सरपंच पति को ट्रैफिक नियम बताना पड़ा महंगा, होमगार्ड जवान पर ईंट से किया हमला

Fri, 23 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरपंच पति को ट्रैफिक नियम बताना पड़ा महंगा, होमगार्ड जवान पर ईंट से किया हमला
सरपंच पति को ट्रैफिक नियम बताना पड़ा महंगा, होमगार्ड जवान पर ईंट से किया हमला
विज्ञापन

फोटो नंबर -- 30
ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती, पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर आर्य चौक पर गुरुवार को ट्रैफिक संभाल रहे एक होमगार्ड जवान को शहर के निकटवर्ती गांव के एक सरपंच पति को ट्रैफिक नियम बताना महंगा पड़ गया। सरपंच पति ने होमगार्ड जवान पर ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल में बने ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। उधर, सरपंच पति ने बताया कि होमगार्ड ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।

बलदेव नगर निवासी बाबू सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह होमगार्ड का जवान है। वह गुरुवार को आर्य चौक पर ड्यूटी दे रहा था। दोपहर करीब 2 बजे पीकेआर जैन स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह ट्रैफिक को रोककर स्कूली बच्चों को सड़क पार करवा रहा था, इसी बीच गांव डडियानी का सरपंच पति इकबाल सिंह वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गुजर रहा था। जब इकबाल को उसने रुकने का इशारा किया तो वह भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान इकबाल ने उस पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। वहीं ड्यूटी दे रहे अन्य कर्मियों व लोगों ने बीचबचाव कर घायल को ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया। उधर, खबर मिलते ही सिटी एचएचओ सिविल अस्पताल पहुंचे। हमले में घायल होमगार्ड जवान के आंख के नीचे चोट पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने सरपंच पति इकबाल सिंह के खिलाफ धारा 186, 279, 332, 353 व 506 के तहत मामाल दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed