फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   गोली लगने से घायल को पुलिस ने रातभर थाने में रखा, मेडिकल कराने गई तो डाक्टर ने किया अनफिट, पीजीआई रेफर

गोली लगने से घायल को पुलिस ने रातभर थाने में रखा, मेडिकल कराने गई तो डाक्टर ने किया अनफिट, पीजीआई रेफर

Fri, 14 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल को पुलिस ने रातभर थाने में रखा, मेडिकल कराने गई तो डाक्टर ने किया अनफिट, पीजीआई रेफर
गोली लगने से घायल को पुलिस ने रातभर थाने में रखा, मेडिकल कराने गई तो डाक्टर ने किया पीजीआई रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। यहां पुलिस ने मानवता को शर्मसार कर दिया। एक पक्ष का आरोप है कि बुधवार रात हुई फायरिंग में गोली लगने से घायल शुभम समेत तीन युवकों को पुलिस ने कैंट थाना में रातभर रखा। वीरवार दोपहर पुलिस जब मेडिकल कराने सिविल अस्पताल पहुंची तो परिजनों ने हंगामा किया। साथ ही पुलिसकर्मियों पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। डाक्टर ने शुभम को अनफिट घोषित कर भर्ती कर लिया और गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि अमन बौंड, शुभम व अभिषेक का मेडिकल कराया गया, जहां पता चला कि शुभम के पैर में गोली लगी है।
बुधवार देर रात बसंती माई मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ता बंटी पहलवान व उसके साथियों की दूसरे पक्ष के अमन बौंड व अन्य के साथ मारपीट हो गई। देखते ही देखते यह झगड़ा भयावह रूप ले गया। दोनों पक्षों की तरफ से ईंट-पत्थर चले और फायरिंग तक हुई। झगड़े में तीन पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। खटीक मंडी निवासी शुभम के पांव में गोली व अमन बांड को छर्रे लगे। दीना की मंडी निवासी चंद्रशेखर की शिकायत पर पुलिस ने 18 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

---------------
मेरे बच्चे को कुछ हो गया तो थाने में ही जान दे दूंगी
वीरवार दोपहर तेली मंडी निवासी अमन बौंड की मां रेखा महिलाओं के साथ कैंट थाना पहुंची और शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अमन, शुभम व अभिषेक को थाने ले आई, जहां रातभर हिरासत में रखा। शुभम के पैर में गोली लगी है और डाक्टर उसे पीजीआई भेजना चाहते थे। उसी समय पुलिस ने कहा कि हम बयान दर्ज करने के लिए इन्हें लेकर जा रहे हैं। लेकिन, चौकी में ले जाकर उन्हें बंद कर दिया। मेरे बच्चों से मुझे मिलने नहीं दिया गया। अगर शुभम को कुछ हो गया तो मैं थाने में जान दे दूंगी। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप : विकास सिंगला की साजिश से हुआ हमला
दीना की मंडी निवासी चंद्रशेखर ने शिकायत दी कि बुधवार देर रात भोप्पा, जगदीश, अमन बौंड, गौरव, सौरव, विरु, शिवा व काका, शिवा काली, विकास, दिलीप, किशौरी, लल्ली निवासी तेली मंडी, गप्पू उर्फ अमन, हन्नी व शिवम निवासी राम किशन कालोनी व राहुल निवासी रामबाग रोड ने उसके घर पर तलवार, डंडे, पिस्टल, कांच की बोतलों से लैस होकर उसे व उसके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की नियत से हमला किया। इसमें शेखर, विक्रम समेत अन्य को चोटें आईं। अमन बौंड व उसके भाई गौरव ने अपने-अपने रिवॉल्वर व पिस्टल से उनकी तरफ फायर किया जिससे वह बाल-बाल बच गए। फिर उन्होंने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पुलिस चौकी में फोन किया। चौकी इंचार्ज गुलजार सिंह कर्मियों के साथ पहुंचे तो आरोपियों ने पुलिस पर भी ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। यह हमला विकास सिंगला तथा उसके भाई अमित सिंगला की साजिश से हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 148, 149, 452, 323, 307, 427, 506, 332, 353, 186, 120 बी लगाई है।
-----------------
मिस कॉल आने पर हुई थी मारपीट
पंसारी बाजार एसोसिएशन के प्रधान विकास सिंगला ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके मोबाइल पर 2-3 बार अज्ञात नंबर से मिस कॉल आई। उन्होंने फोन किया तो सामने से युवक गाली-गलौच करने लगा। युवक ने फोन पर कहा कि हिम्मत है तो मायावाला चौक पर आ जाओ। इसके बाद सिंगला एक अन्य युवक के साथ मायावाला चौक पर पहुंचे जहां पहले से तैयार युवकों ने सिंगला पर हमला कर दिया। साथ ही खटीक मंडी के चार युवकों ने सिंगला पर बंदूकें तान दीं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मोहित निवासी खटीक मंडी ने विकास सिंगला पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी कि शाम को विकास कुछ युवकों के साथ उसके घर पर आया था। उसने हथियार के बल पर उसे बाहर निकाला और मायावाला चौक के पास ले जाकर उससे मारपीट की है।
----------------
एसएचओ के थप्पड़ मारने पर बढ़ा था विवाद
छावनी के मायावाला चौक के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में मंगलवार देर रात सदर थाने के बाहर खड़े एक युवक को एसएचओ विजय कुमार ने बिना कुछ पूछे कई थप्पड़ जड़ दिए। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ गया। भाजपा से जुड़े एक पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर हंगामा किया। देर रात भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कोठी पर पहुंचे तो सुबह कार्रवाई का आश्वासन मिला। बुधवार सुबह बंटी पहलवान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ कोठी पहुंचे और बंद कमरे में विज के साथ मुलाकात की। इस दौरान विज को पूरा मामला बताया गया और एसएचओ ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

--------------
एक्सरे से मालूम हुआ कि शुभम को गोली लगी है : चौकी प्रभारी
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी गुलजार सिंह ने तहरीर दी कि जब वे मौके पर पहुंचे तो बंटी के मकान की तरफ काफी लोग तलवार, डंडे, लाठियों से लैस होकर खड़े नजर आए। उनके हमले में पुलिसकर्मी रिंकू व सुनील कुमार व अन्य को चोटें आईं। उन्होंने बताया कि अमन बौंड व अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल के दौरान एक्सरे में पाया गया कि शुभम के पैर में गोली लगी है। डाक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया है।
--------------
कोट
आपसी रंजिश का मामला है। हमारे पास जो शिकायत आई है, उसी आधार पर कार्रवाई की गई है। दूसरे पक्ष से भी शिकायत आएगी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेश कौशिक, डीएसपी, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed