फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सौतेला पिता एक साल से कर रहा था मासूम से दुष्कर्म, मौका पाकर थाने पहुंची और सुनाई आपबीती

सौतेला पिता एक साल से कर रहा था मासूम से दुष्कर्म, मौका पाकर थाने पहुंची और सुनाई आपबीती

Fri, 06 Apr 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
सौतेला पिता एक साल से कर रहा था मासूम से दुष्कर्म, मौका पाकर थाने पहुंची और सुनाई आपबीती
सौतेला पिता एक साल से कर रहा था मासूम से दुष्कर्म, मौका पाकर थाने पहुंची और सुनाई आपबीती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। सौतेले पिता एक साल से अपनी बारह साल की बेटी से दुष्कर्म कर रहा था। खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता मौका पाकर खुद थाने पहुंच गई और पुलिस को सारी आपबीती बता दी। बताया जाता है कि आरोपी ने पीड़िता की मां से दूसरी शादी वर्ष 2010 में की थी। इसके बाद एक साल से वह आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान वह मां और बेटी दोनों को बंधक बनाकर रखता था। उसके वहशीपन का पीड़िता की मां विरोध करती तो उसे पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता। महेश नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया है। उसके खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, महेश नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति कारपेंटर का काम करता है। उसने साल 2010 में दूसरी शादी की थी। उसकी दूसरी बीबी के पास उस समय चार साल की बेटी भी थी। शादी के बाद कुछ साल तक सब सही रहा। शिकायत के अनुसार, एक साल पहले आरोपी ने बेटी और मां का जीना दूभर हो गया। उसने एक साल पहने अपनी दूसरी बीबी की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोप है कि इसके बाद मासूम से लगातार दुष्कर्म करने लगा। किसी को बताने पर वह बच्ची को जान से मारने की धमकी देता। उसके साथ मारपीट भी करता। बताया जाता है कि बच्ची सातवीं कक्षा की छात्रा है। सौतेले पिता के उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की जानकारी जब मां को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने मां और बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही जान से मारने की भी धमकी देने लगा।
विज्ञापन

बंधकर बनाकर रखता था
आरोपी सौतेला पिता बच्ची और मां को बंधक बनाकर रखता। बच्ची और मां का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल था। इसी दौरान बच्ची और उसकी मां वीरवार पांच अप्रैल को मौका मिलने पर घर से भाग निकलीं। इसके बाद वे सीधा महेश नगर थाने पहुंची और अपने साथ हुई सारी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कराया मेडिकल
सारा मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। कैंट सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल हुआ। पुलिस आगामी कार्रवाई के लिए अभी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बच्ची से दुष्कर्म के जुड़े सभी तथ्य सामने आ जाएंगे। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

तीन मामले आ चुके हैं सामने
पिता के बेटी से दुष्कर्म के तीन मामले अब तक सामने आ चुके हैं। पहले मामले में बलदेव नगर में लिव इन में रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। दूसरे मामले में मुलाना क्षेत्र में एक मौसा ने अपनी भतीजी से हवस का शिकार बना डाला। अब यह तीसरा मामला है, जिस में एक सौतेले पिता ने अपनी बारह साल की बेटी से दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को काबू कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

- अजैब सिंह, थाना प्रभारी महेश नगर

शादी के लिए नाबालिग लड़की का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला। विवाह के लिए नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में थाना सदर अंबाला पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ बंटी निवासी गांव धुराला को काबू कर अदालत में पेश किया है। अदालत ने आरोपी को जेल भेजा है। शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने 13 फरवरी 2018 को थाना सदर अंबाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी ने 12 फरवरी 2018 को उसकी नाबालिग बेटी का विवाह के उद्देेश्य से अपहरण कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed