फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   नई नौकरी ज्वाइन करने के बाद मां व पत्नी के साथ्ा अंबाला लौट रहा था गौरव

नई नौकरी ज्वाइन करने के बाद मां व पत्नी के साथ्ा अंबाला लौट रहा था गौरव

Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
नई नौकरी ज्वाइन करने के बाद मां व पत्नी के साथ्ा अंबाला लौट रहा था गौरव
अंबाला कैंट। डिफेंस कॉलोनी के एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ज्वाइनिंग के बाद पत्नी और मां के साथ लौट रहे युवक की कार खाई में गिरने से तीनों की मौत हो गई। यह खबर सुनकर पूरी कालोनी में कोहराम मच गया। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार में अब छोटा भाई और उसकी पत्नी ही बची हैं।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी के सेक्टर-सी निवासी गौरव बजाज इंश्योरेंस कंपनी में नौकरी करता था। दो दिन पूर्व ही शिमला में एचडीएफसी में नौकरी लगी थी। इसके चलते ज्वाइनिंग के लिए वह अपनी पत्नी अंकिता और मां बीना के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से शिमला गया था। परिवार के सभी सदस्य वीरवार शाम खुशी-खुशी घर लौट रहे थे। तभी धर्मपुर की तरफ से परवाणु की ओर अनियंत्रित होकर कार करीब 450 फुट नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीनों की मौत हो गई। यह खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। गौरव के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। ऐसे में घर में सिर्फ उसका छोटा भाई सौरव व पत्नी भावना बची है।
विज्ञापन


दोपहर बाद पहुंचे शव
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद तीनों के शव डिफेंस कॉलोनी पहुंचे। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहां पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों की आंखों में भी आंसू थे। उनका कहना था कि नई नौकरी मिलने की खुशी में पूरा परिवार शिमला घूमने गया था, लेकिन इस हादसे से पूरा परिवार बिखर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed