फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   हथियारबंद लूट के इरादे से फैक्ट्री में घुसे, मालिक पर जानलेवा हमला, 75 हजार लूटे, दो नाबालिग भी शामिल

हथियारबंद लूट के इरादे से फैक्ट्री में घुसे, मालिक पर जानलेवा हमला, 75 हजार लूटे, दो नाबालिग भी शामिल

Sat, 04 Aug 2018 01:21 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
हथियारबंद लूट के इरादे से फैक्ट्री में घुसे, मालिक पर जानलेवा हमला, 75 हजार लूटे, दो नाबालिग भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुलाना। दोसड़का स्थित एक साबुन की फैक्ट्री में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने मालिक पर हमला कर घायल कर दिया और 75 हजार रुपये लूट लिए। इस दौरान वर्करों ने विरोध किया तो हमलावर तलवार और बाइक छोड़कर फरार हो गए। हमलावरों में दो नाबालिग भी हैं। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात बुधवार देर सायं की है।
पीड़ित बाबूराम निवासी थंबड़ ने पुलिस को शिकायत दी कि दोसड़का में उसकी साबुन की फैक्ट्री है, जहां वह अपने परिवार वालों व मजदूरों के साथ काम कर रहा था। अचानक कुछ हथियारबंद हमलावर फैक्ट्री में घुस आए और बाबू राम पर तलवार से वार कर दिया, जिससे बाबू राम घायल होकर गिर पड़े। फैक्ट्री में काम कर रहे परिजन व मजदूरों ने उनका विरोध किया। इस पर उनकी हमलावरों के बीच छीनाझपटी के दौरान हमलावरों की एक तलवार व मोटरसाइकिल हाथ लग गई। हमलावर खुद को फंसता देख भाग निकले। भागते समय हमलावरों का घायल के परिजनों व मजदूरों ने पीछा किया, लेकिन यह सभी फरार हो गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में दो आरोपी जुवेनाइल हैं। वहीं दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार पांचवें आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed