फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

शरीफगढ़ डेरे के कैंडी बाबा के खिलाफ अंबाला में भी दर्ज हुआ केस

Sat, 20 Jul 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। शरीफगढ़ डेरे के कैंडी बाबा के खिलाफ 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का वीरवार को अंबाला में भी दर्ज किया गया है। कैथल के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें सोने का लालच देकर कई लोगों से लाखों की ठगी की है। इसको लेकर बलदेव नगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल की जनकपुरी कॉलोनी निवासी भारत ढुल ने मार्च में तत्कालीन एसपी अंबाला को शिकायत दी थी। शिकायत में भारत ढुल ने बताया था कि उसकी कैंडी बाबा से जान पहचान थी। वह उनके डेरे पर आता था। बाबा ने मई 2018 में उसे बताया कि वह 22 लाख रुपये किलो के हिसाब से सस्ता सोना खरीदकर लाता है, जिसे मार्केट में बेचकर काफी मुनाफा कमाया जा सकता है। उसने प्रभावित होकर बाबा की बात मानते हुए अपने कई साथियों को भी तैयार कर लिया। इसके बाद 24 मई 2018 को कैंडी बाबा के कहे अनुसार उसने खुद 16 लाख रुपये, कैथल के हरसौला गांव निवासी साथी नरेश से 8 लाख रुपये, गांव हरसौला निवासी सुरेश से 7 लाख रुपये, गांव हरसौला निवासी प्रदीप से 5 लाख रुपये, कैथल निवासी रोहित से 8 लाख रुपये लिए और सिटी अग्रसेन चौैक की पार्किंग में पहुंचा। वहां उन्हें राजेश उर्फ कैंडी बाबा, उसकी पत्नी साक्षी व प्रिंस नाम का व्यक्ति मिला। कैंडी बाबा व उसके साथियों ने उनको दो किलो सोना देने के नाम पर 44 लाख रुपये ले लिए। इस दौरान बाबा ने सभी को विश्वास दिलाया कि 15 दिन के भीतर उन्हें 22 लाख रुपये प्रति किलो के हिसाब से सोना मिलेगा।
विज्ञापन

बाबा ने दी रिसीविंग
हैरानी की बात तो यह है कि कैंडी बाबा ने उक्त सभी को इसकी रिसीविंग भी दी। 15 दिन बीत जाने के बाद जब उक्त सभी ने सोने के लिए बाबा से संपर्क किया तो वह टालमटोल करता रहा। इसके बाद आरोपियों से संपर्क किया तो उन्हें 15 दिन का और समय मांगा। पीड़ितों ने बताया कि साक्षी अंबाला में सैनिक स्कूल में पढ़ाती है। आखिरकार राजेश उर्फ कैंडी ने इन पैसों की एवज में 22-22 लाख रुपये के दो चेक उनको दे दिए। पीड़ित भारत ढुल ने बताया कि कि आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद मिले तो वह अंबाला आए और शरीफगढ़ में बाबा के डेरे पर गए, लेकिन बाबा कहीं नहीं मिला। इसके बाद मामले में बलदेव नगर थाना पुलिस को शिकायत देकर राजेश उर्फ कैंडी, साक्षी और प्रिंस नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में बिछाया एजेंटों का जाल
कैंडी बाबा के खिलाफ अधिकतर जिलों में केस दर्ज है। बता दें कि कैंडी बाबा की ठगी का शिकार अधिकतर कैथल जिले के लोग हुए हैं। उसके खिलाफ कुरुक्षेत्र में अब तक चार मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनकी जांच सीआईए स्टाफ कर रहा है। इसके अलावा डेराबस्सी, लालरू, करनाल में भी केस दर्ज हुए हैं। कैथल में बाबा के दो एजेंट सोने की धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद हैं।

छावनी के पार्श्वनाथ ज्वेलर्स पर भी आरोप
कैंडी बाबा का एक सहयोगी पारस जैन उर्फ प्रिंस जैन इस समय पुलिस हिरासत में हैै। जैन ने बीते वर्ष अंबाला छावनी के सराफा बाजार में पार्श्वनाथ ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोली थी। हालांकि उसके परिवार का कोई सदस्य आज तक इस धंधे से जुड़ा नहीं रहा हैै। शाहबाद में दर्ज एक मामले में वह आरोपी है। इस मामले में जैन के अलावा कैंडी बाबा, प्रिया, जसबीर व अन्य का नाम भी शामिल हैं।
इस मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
- राजीव कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed