फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

डीआईजी के घर में घुसकर चोर ने उड़ाया उनका पर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। चोर सिपाही के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन ये भी सुना होगा कि चोर, चोरी से जाए लेकिन हेराफेरी से न जाए। हम आपको एक ऐसे शैतान चोर का कारनामा बताने जा रहे हैं जिसकी चोरी की वारदात से पूरे पुलिस महकमे को पसीना आया हुआ है। आखिर चोर डीआईजी साहब के बंगले में घुसकर की गई है। इतना ही नहीं चोरी भी डीआईजी साहब का पर्स हुआ है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि चोर कितना मास्टमाइंड होगा जिसने डीआईजी साहब की ही जेब पर हाथ साफ कर दिया। बाकायदा डीआईजी विजिलेंस ने इस बाबत बलदेव नगर थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस को चोर की सरगर्मी से तलाश है। हो भी क्यों न आखिर चोर ने उनके आका के घर में चोरी की है।
विज्ञापन

दरअसल हुआ यूं कि डीआईजी विजिलेंस अशोक कुमार के बेटे की शादी 9-10 दिसंबर की रात को तय हुई थी। इसी उपलक्ष्य में उनके सरकारी आवास आफिसर कालोनी में महिला संगीत का कार्यक्रम और डीजे कार्यक्रम 7 दिसंबर को रखा गया। इसके लिए सरकारी आवास परिसर के बाहर टेंट लगाया गया। इसी दौरान जब सभी संगीत की धुन में मस्त थे तो चोर वहां घुसा और उनकी जेब काट ली। जेब में रखे पर्स में करीब 1500 रुपये, आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी जरूरी दस्तावेज भी थे।
विज्ञापन

अब मूवी से ही होगा खुलासा
डीआईजी विजिलेंस की जेब कटने के गंभीर मामले के चलते अंबाला पुलिस सकते में आ गई है अब पुलिस को बड़ी बेसब्री से उस दिन बनाई गई मूवी का इंतजार है। इसी मूवी के आधार पर ही पुलिस के हाथ कोई सुराग लग सकता है लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ वह मूवी नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी विजिलेंस की शिकायत मिल गई है। उनके परिवार में शादी थी। शादी से पहले लेडी संगीत की रात किसी ने उनकी जेब काट ली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
-इंस्पेक्टर हमीर सिंह, थाना प्रभारी बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed