फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

दो पक्षों में झड़प के बाद खूनी संघर्ष, 24 घंटे में तीन बार पथराव, हवा में लहराए हथियार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : Ambala
अंबाला। महेश थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दो पक्षों में गाड़ी पीछे करने को लेकर हुई झड़प खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। रात के समय दोनों पक्षों के बीच पथराव व तेजधार हथियार चले। इसमें एक ही पक्ष के तीन युवक रोहित, शम्मी व एक अन्य लहूलुहान हो गए। इसके बाद मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच रंजिश खत्म नहीं हुई। मंगलवार पहले दोपहर के समय हमलावरों के घरों पर पथराव हुआ। इसके बाद मारपीट में घायल पक्ष के घर मंगलवार देररात को दोबारा पथराव हो गया। तीन बार हुए पथराव के बीच सरेआम तेजधार हथियार चले और बदमाश हथियार लहराते हुए चले भी गए। दोनों पक्षों के घरों के बाहर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। एक पक्ष महेश नगर चौक पर रहने के कारण हाईवे किनारे ही भारी पुलिस तैनात था। मारपीट में घायल हुए रोहित की शिकायत पर पुलिस ने करीब 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस बीच रोहित ने हमलावरों द्वारा बंदूक दिखाने की भी बात कहीं। महेश थाना पुलिस मारपीट में घायल करने वाले हमलावरों को पकड़ने में जुट गई।
विज्ञापन

हरियाणा मीट शॉप के मालिक की शिकायत केस दर्ज
मारपीट में घायल रोहित सोनकर ने बताया कि उनकी हरियाणा मीट शॉप के नाम से महेेश नगर में दुकान है। सोमवार रात करीब 9.00 बजे वह दुकान पर था। तब उसका सहयोगी शम्मी व रंगिया मंडी का दीपक भी उसके पास आ गया। तभी राहुल उर्फ पव्वा व दो अन्य लड़कों के साथ कार में सवार होकर उसकी दुकान के पास आ गए। करीब आधे घंटे बाद सोनू सोनकर, राहुल, उर्फ पव्वा, मोहित आनन्द, रमन सुनियारा, विक्की मॉडल व इनके साथ आए करीब 20 युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में हाथों में लाठी, डंडे रॉड़ ,पिस्टल, तलवार भी थे। हमले के साथ ही ईंट से भी पथराव किया गया। घायल होने के बाद उन्हें छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां तीनों के सिर पर टांके आए।
विज्ञापन

नामजद युवकों के परिजनों ने भी लगाए घरों में तोड़फोड़ के आरोप
मंगलवार देररात को जहां घायल रोहित सोनकर ने घर पर पथराव के आरोप लगाए, वहीं इस मामले में नामजद युवकों के परिजनों ने भी मंगलवार दोपहर के समय उनके घर पर डंडों, रॉड आदि हथियारों से लैस युवकों द्वारा हमला कर एक्टिवा, ऑटो, घर के शीशे, एलसीडी आदि तोड़ने के आरोप लगाते हुए महेश नगर थाने में शिकायत दी। दोपहर के समय तोड़फोड़ दयाल बाग निवासी राहुल उर्फ पव्वा, भगवती मंदिर के पीछे विक्की सुनियारा व एक अन्य के घर पर हुई। हालांकि पुलिस इस मामले को भी गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद मौक पर पहुंची पुलिस
मंगलवार देर ररात को महेश नगर में पथराव की जानकारी मिलते ही एसएचओ अजैब सिंह खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर पुलिस के सामने परिजनों ने जमकर भड़ास निकाली। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भड़के लोगों को शांत करने का प्रयास किया। जांच के बाद ही एसएचओ अजैब सिंह ने पथराव व तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पथराव के दौरान हरियाणा मीट शॉप की मालकिन महिला भी चोटिल हुई और उसे नागरिक अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed