फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

दोस्ती छोड़ी तो दोस्त ने दुश्मन बन किया अपह्रण, रिवाल्वर तानकर की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
आपराधिक गतिविधियों में शामिल दोस्त का साथ छोड़ा तो कच्चा बाजार में रहने वाले सौरव उर्फ माऊ से रंजिश शुरू हो गई। शुक्रवार की रात साढ़े 9 बजे उसका अपह्रण कर अलग-अलग चार जगहों पर ले जाकर मारपीट और अंत में कलरेहड़ी ले जाकर जब उसे जान से मारने के लिए रिवाल्वर तानी तो एक पार्षद ने आवाज लगा दी। हमलावर आवाज सुनते ही मौके से भाग गए और उसके बाद पार्षद के फोन से अपने भाई को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी उसके परिजन के साथ मौके पर पहुंची और उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने माऊ और उसके भाई की शिकायत पर टांड, लोकेश, चीडी और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायल माऊ ने बताया कि उसे रामकिशन कॉलोनी में काम था। इस लिए वह अपने भाई सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर राम किशन कॉलोनी गया था तो रात साढ़े नौ बजे जब वह वापस लौट रहा था तो तीन बाइक व एक स्विफ्ट कार में सवार एक दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। दोनों भाई राम बाग श्मशान घाट के अंदर छिपे तो तो हमलावरों ने ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान सोनू मौके से भाग गया था तो वहीं माऊ को हमलावरों ने पकड़ लिया। जहां पर उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद उसे 12 क्रॉस रोड पर मीट मार्केट के अंदर ले गए। जहां हमलावरों ने जमकर पीटा और उसे छोड़ने की बजाए बाइक से घसीटपुर के पास बने हुडा सेक्टरों में ले गए और वहां से उसे कलरेहड़ी लेकर पहुंचे। दोनों ही जगह पर उसको तस्सली से पीटा गया। कलरेहड़ी में उस पर रिवाल्वर तान दी गई। लेकिन इसी बीच नगर निगम के एक पार्षद ने आवाज लगा दी। आवाज को सुनते ही सभी हमलावर उसे छोड़ कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत
घायल माऊ के भाई सोनू ने वारदात के साथ ही पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 100 पर कॉल कर दी। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तो लेकिन जब कार्रवाई में ढुलमुल रवैया अपनाया तो सोनू ने मामले की शिकायत सदर थाना एसएचओ से लेकर एसपी अभिषेक जोरवाल तक मामले की शिकायत की गई। इसीलिए मौके पर सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सोनू ने अपने भाई माऊ के अपह्रण की बात बताई तो एसएचओ रात को ही सोनू को लेकर ढूंढने निकल पड़े। लेकिन रात को एक बजे तक पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। रात को एक बजे जब पार्षद के फोन से मऊ की लोकेशन पता चला तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती छोड़ी तो बन गया दोस्त दुश्मन
माऊ ने बताया कि ग्वाल मंडी में रहने वाला जीतू उसका दोस्त था उसने जैसे ही उसका साथ छोड़ा तो वह दुश्मनी पालने लग गया। कई बार उसने दोबारा से साथ में रहने का दबाव भी बनाया लेकिन उसने मना कर दिया। इसीलिए उस पर 31 अगस्त को चाकुओं से हमला कर दिया गया। करीब एक सप्ताह पहले भी उसके घर पर पथराव किया गया। जिसकी शिकायत हाउसिंग बोर्ड चौकी पुलिस को दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं गई। इसीलिए परेशान होकर वह एसपी कार्यालय में भी पहुंचे। जहां से उन्हें डीएसपी अंबाला छावनी के पास भेज दिया गया। जहां उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के चलते जीतू फरार चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि रात को मौका लगते ही उसने कलरेहड़ी में रहने वाले मनीष चौहान, हिम्मतपुरा निवासी संदीप ढांड और सेवा समिति चौक निवासी संदीप समेत अन्य युवकों के साथ उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed