फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

आठवीं कक्षा की छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर किशोर ने इंटरनेट पर डाली, पुलिस ने आरोपी को काबू किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पता चला है कि सहयोगी ने ही यह हरकत की थी। अब किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी तो आरोपी के खिलाफ पोक्सो व आईटी एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड अब आरोपी के मामले की सुनवाई करेगा। फिलहाल उसे आब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा की एक छात्रा की कुछ समय पहले ही किशोर से दोस्ती हो गई थी । किशोर शातिर था उसने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। दो दिन पहले ही पीड़िता के परिवार वीडियो इंटरनेट पर होने के बारे में पता चला। इसके बाद ही परिजनों ने किशोर की शिकायत पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सुुनीता ढाका के अनुसार किशोर को गिरफ्तारी के बाद आब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है। जांच के दौरान आरोपी से वीडियो भी जब्त करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed