फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

14 तोला सोना चुराने वाला लाखन सिंह सरेंडर करने को तैयार , आरोपित टीम कर रही रोकने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। 14 तोला सोना चोरी का मुख्य आरोपी जांच टीम के आगे सरेंडर करने को तैयार है, लेकिन मुरादाबाद ट्रांसफर की गई अंबाला एसआईटी टीम अपने दांव-पेंच से उसे रोकने की पुरजोर कोशिश कर रही है, वहीं जानकारी मिली है कि सीआईबी टीम ने लाखन को सहयोगियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि जांच टीम ने आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि करने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के एसी कोच बी-4 से चोरी हुए सोने के मामले में नया खुलासा सामने आया है। सीआईबी टीम पर 1.30 लाख रुपये लेकर सोना न लौटाने के आरोप लगाने वाला लाखन पिछले लगभग 40 दिन से फरार चल रहा था। अंबाला आरपीएफ पोस्ट पर हाजिर न होने के कारण गांव सिसाय हिसार में उसके घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया जा चुका है। पहले उसे 10 अक्तूबर को पेश होने के आदेश दिए थे। अब 3 या 4 नवंबर को उसे हाजिर होने की बात कही गई । जानकारी मिली है कि लाखन जांच टीम के समक्ष पेश होकर मामले की तमाम जानकारी देना चाहता है, लेकिन आरोपित सीआईबी टीम अपने कुछ सहयोगियों की मदद से लाखन को सरेंडर करने से रोक रही है ताकि सच्चाई सामने न आ सके। वहीं यह भी जानकारी मिली है कि सीआईबी टीम ने लाखन को सहयोगियों के साथ पकड़ लिया है। लाखन के पकड़े जाने से अंबाला सीआईबी टीम पर लगे आरोपों की जांच भी सही तरीके से हो पाएगी साथ ही बनारस के रवि तिवारी का चोरी हुआ सोना भी उसे मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

नहीं जानकारी
मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह अफवाह है या सच्चाई मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। इस संबंध में पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चौका रघुबीर, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त , अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed