{"_id":"5fa061b58ebc3edc0f59df98","slug":"crime-ambala-news-knl49633759","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 तोले सोना चोरी के मामले में लाखन की गिरफ्तारी , सहयोगी भी जांच टीम ने काबू किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 तोले सोना चोरी के मामले में लाखन की गिरफ्तारी , सहयोगी भी जांच टीम ने काबू किए
विज्ञापन
अंबाला। 14 तोले सोना चोरी के मामले में आरपीएफ की सीआईबी टीम ने मुख्य आरोपी लाखन को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि जांच टीम ने लाखन के सहयोगियों को भी काबू किया है। हालांकि जांच टीम ने आरोपियों के पकड़े जाने की पुष्टि करने से साफ इंकार कर दिया है।
दरअसल कोलकाता-अमृतसर स्पेशल ट्रेन के एसी कोच बी-4 से चोरी हुए सोने के मामले में जांच नया खुलासा करने जा रही है। सीआईबी टीम पर 1.30 लाख रुपयेे लेकर सोना न लौटाने के आरोप लगाने वाला लाखन पिछले लगभग 40 दिन से फरार चल रहा था। अंबाला आरपीएफ पोस्ट पर हाजिर न होने के कारण गांव सिसाय हिसार में उसके घर के बाहर नोटिस भी चिपकाया जा चुका है। पहले उसे 10 अक्तूबर को पेश होने के आदेश दिए थे। अब 3 या 4 नवंबर को उसे हाजिर होने की बात कही गई । पता चला है कि सीआईबी टीम ने लाखन को सहयोगियों के साथ पकड़ लिया है। लाखन के पकड़े जाने से अंबाला सीआईबी टीम पर लगे आरोपों की जांच भी सही तरीके से हो पाएगी साथ ही बनारस के रवि तिवारी का चोरी हुआ सोना भी उसे मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नहीं जानकारी
मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह अफवाह है या सच्चाई मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। इस संबंध में पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
-चौका रघुबीर, वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त, अंबाला मंडल।