फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

एलोवीरा की आड़ में तस्करी का खेल, शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल सहित दो लोग गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने शहर के बड़े शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है । इसी मामले में पुलिस ने जंडली के अविनाश को भी काबू किया है। एक दिन के रिमांड के जरिए अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अब तक इस मामले में 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दरअसल कुछ रोज पहले ही पुलिस ने कलरहेड़ी चौक पर चेकिंग के दौरान एक कैंटर से 290 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की थी इसमें 138 पेटी मैकडावल व 152 पेटी रॉयल चैलेंज शराब थी। एलोवीरा जूस की पेटियों में शराब भरी हुई थी। जून सप्लाई के लिए गुजरात के निखिल पटेल के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाए गए थे। तब पुलिस ने गौरव राणा, प्रिंस व सतपाल उर्फ विक्की को काबू किया था। इनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने मंडौर में दो गोदामों पर छापा मारकर वहां से 10158 बोतल शराब जब्त की थी। मामला बड़ा होने की वजह से पुलिस ने इसकी जांच के लिए डीएसपी मदन लाल की अगुवाई में एक एसआईटी गठित की थी।
विज्ञापन

मामले में ऐसे सामने आया मित्तल का नाम
एसआईटी को पूरे मामले में शहर के बड़े कारोबारी का हाथ होने का शक था। इसी आधार पर पकड़े गए आरोपी गौरव राणा, प्रिंस से पूछताछ हुई। आरोपियों ने पूरे मामले में प्रदीप मित्तल की भूमिका उजागर कर दी। तभी एसआईटी ने प्रदीप मित्तल को गिरफ्तार करने का निर्णय लिया। इसके लिए तय योजना के तहत रेड कर प्रदीप मित्तल को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इससे पहले भी प्रदीप मित्तल के खिलाफ कई केस दर्ज हुए मगर तब पुलिस उसे किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। यह पहला मौका है जब शराब से जुड़े पहले मामले में लंबे समय बाद मित्तल की गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन

गुजरात भेजी जा रही थी शराब
एलोवीरा जूस की आड़ में पकड़ी गई शराब गुजरात भेजी जा रही थी। गुजरात के साथ शराब चोरी छिपे बिहार भेजने का भी कारोबार हो रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी गौरव राणा ने जूस सप्लाई के लिए एक फर्म बनाई थी। इसके लिए बाकायदा जीएसटी नंबर भी लिया हुआ था। शराब के साथ गोदामों में तैयार की गई नकली रम भी सप्लाई हो रही थी। पुलिस ने जब्त शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलोवीरा जूस की आड़ में शराब तस्करी के इस मामले में अभी शराब कारोबारी प्रदीप मित्तल को काबू किया है । रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ हो रही है। अभी इस मामले में कुछ नई परतें खुलने की संभावना है। गंभीरता से मामले की जांच एसआईटी कर रही है। -राजेश कालिया, एसपी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed