फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

रिसेप्सनिस्ट से छेड़छाड़ आरोप में फंसा होटल आम्रपाली संचालक, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। होटल आम्रपाली के संचालक रोहित जैन रिसेप्सनिस्ट से छेड़छाड़ के मामले में फंस गए हैं। 20 दिन पहले काम पर लगी युवती ने आरोप लगाया गया है कि रोहित जैन ने उससे अवैध संबंध बनाने की भी ऑफर दिया था। जिसे उसने दरकिनार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि वेतन मिलने के चक्कर में उसने कुछ दिन मुंह बंद रखा लेकिन उत्पीड़न बढ़ने पर पुलिस की शरण लेनी पड़ी। शनिवार को महिला थाने में छेड़छाड़ की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। घटना के बाद से भूमिगत आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
पीड़िता के अनुसार करीब बीस दिन पूर्व उसने होटल में रिसेप्सनिस्ट की नौकरी शुरू कर दी थी। इंटरव्यू के दौरान आरोपी रोहित जैन व कुछ अन्य लोग बैठे थे। आरोप है कि इंटरव्यू के दौरान उसे वेतन नहीं बताया गया था। कहा गया था कि कुछ दिन उसका काम देखा जाएगा। इसके बाद वेतन तय होगा। इसी दौरान रोहित जैन आते-जाते समय उसे इधर-उधर छू लेते थे। विरोध जताने पर बोले कि यदि नौकरी करनी है जो उनके साथ कमरा शेयर करना पड़ेगा। इस दौरान पीड़िता ने पांच हजार रुपये एडवांस भी लिए।
विज्ञापन

आम्रपाली होटल में कार्यरत युवती ने संचालक रोहित जैन पर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। केस की तफ्तीश जारी है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर महिला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed