फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

नेशनल हाइवे पर भीषण हादसा, लापरवाह वाहन चालक ने व्यक्ति को कुचला, सिर धड़ से हुआ अलग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे की सूचना एक ऑटो चालक ने लालकुर्ती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान बिहार के अरडिया निवासी शंभू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कैंट सुभाष पार्क एरिया के पास रहने वाला हरीश कुमार देर रात सवारियां लेकर अंबाला कैंट से सिटी आया था। तड़के सवा तीन बजे जब हरीश वापस लौट रहा था तो तभी उसकी नजर काली पलटन पुल के पास हाईवे पर बिखरी पड़ी लाश पर पड़ी। मरने वाले व्यक्ति का सिर धड़ से अलग था। जबकि शरीर के दूसरे अंग भी बिखरे पड़े थे। उसने तुरंत लालकुर्ती पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लिया। पुलिस ने हरीश के बयान अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed