{"_id":"5f57e70a8ebc3e54d55727d0","slug":"crime-ambala-news-knl43562099","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा पार्क से 3 साल का बच्चा उठा ले गए बाइक सवार युवक, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा पार्क से 3 साल का बच्चा उठा ले गए बाइक सवार युवक, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
विज्ञापन
।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। छावनी के इंदिरा पार्क से बाइक सवार दो युवकों द्वारा करीब 3 साल के बच्चे को मां से जबरन छीन कर फरार होने का मामला सामने आया है। सुबह करीब 10 बजकर 25 मिनट पर जैसे ही युवक बच्चे को गोद में उठाकर भागने लगे तो मां ने शोर मचा मचा दिया। देखते ही देखते हड़कंप मच गया। इस बीच बच्चा लेकर भाग रहे युवक एक बार तो पार्क से गांधी मार्केट को जाने वाले मोड़ यानी मुख्य गेट पर घबराहट में गिर भी गए। फिर बाइक उठाकर युवक विजय रतन चौक की तरफ फरार हो गए। हालांकि इस बीच पार्क के बाहर गश्त कर रहे राइडर पर दो पुलिस के जवान भी युवकों को पकड़ने के लिए पीछे भागे, लेकिन बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।
दिनदिहाड़े हुई यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि इस संबंध में पुलिस ने किसी भी तरह की कोई शिकायत न मिलने की बात कहते हुए पल्लाझाड़ लिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और दिनभर यह वारदात चर्चा का विषय बनी रही।
मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है और न ही कोई शिकायत आई है। अगर कोई शिकायत आएगी को कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-विजय, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट

crime- फोटो : Ambala

crime- फोटो : Ambala
विज्ञापन