फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

रिहायशी भवन से 1.55 लाख की चोरी, 18 तोला सोना भी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
crime
मुलाना। रिहायशी भवन से चोर 1.55 लाख की नकदी व 18 तोले सोना चोरी कर लिया। वारदात के दौरान घर पर कोई नहीं था। वारदात का पता सुबह चला जब परिजन घर पर आए। अब पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सचिन सूरी ने बताया कि उनकी नानी की मौत होने के कारण वो सभी अपने ननिहाल गए हुए थे।
विज्ञापन

सोमवार को अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार से वापस आने से देरी हो गई है। इसके कारण वे सोमवार को भी अपने ननिहाल में ही रुक गए, जिसके बाद मंगलवार सुबह आठ बजे जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि कमरे के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था । परिजनों के पांव के तले की जमीन खिसक गई। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो चोरों ने हर कमरे की अलमारी के ताले तोड़े हुए थे । जांच के बाद डेढ़ लाख से ज्यादा नकदी व 18 तोला सोना घर से गायब मिला। उनके अनुसार चोर घर की छत से अंदर घुसे थे। जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया गया है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed