फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crime

पड़ोसियों ने परिवार पर किया हमला, दादी समेत चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
अंबाला सिटी। गांव जलबेड़ा में ऑटो साफ कर रहे युवक पर गांव के ही आठ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। चीखने की आवाज सुन 22 वर्षीय राजीव के परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनपर भी हमला कर दिया। इसमें राजीव के चाचा सोहनलाल, दादी सुरजीत कौर, मां मीना कुमारी गंभीर से घायल हो गए। जब घायल अस्पताल इलाज करवाने के लिए निकले तो एक बार फिर हमलावरों ने गांव के ही चौक पर उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर वहां से निकले और शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

घायल सोहनलाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनके भतीजे राजीव के साथ पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हो गई थी। जिसके बारे में राजीव ने मंगलवार रात ही हमें पूरी घटना की जानकारी दी। बुधवार सुबह होते ही हमलावर पहले से ही योजना बना कर आए और ऑटो धो रहे राजीव को मारना शुरू कर दिया। हम बीचबचाव करने आए तो हम पर भी लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद भी हमलावर नहीं रूके। जब हम अस्पताल आ रहे थे तो रास्ते में रोककर दोबारा ईट पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमारे पास गांव जलबेड़ा में हुए झगड़े को लेकर एक पक्ष की शिकायत आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
- सुरेश सैनी, एसएचओ, सदर अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed